Home Cricket Chetan Sharma ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने...

Chetan Sharma ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

0
Chetan Sharma resigns as chief selector after sting operation, BCCI secretary Jay Shah accepted

मुंबई। Chetan Sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कई राज खोलते नजर आ रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी सामने आई है। वहीं यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद मिला दूसरा कार्यकाल

चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सामने आई रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि, बीसीसीआई Chetan Sharma को अपना पक्ष रखने व समझाने का मौका देना चाहती थी। लेकिन, शर्मा ने अपना इस्तीफा सीधा जय शाह को भेजा। शाह ने भी इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में क्या-क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को सामने आए Chetan Sharma के स्टिंग ऑपरेशन ने बवाल मचा दिया था। इसमें वह ऐसी-ऐसी बातें कहे गए जिसके कारण अब उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाडिय़ों पर भी बड़े आरोप लगा दिए थे। इसमें शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद टीम में बने रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। वह यहां तक यह भी कहे गए थे कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बुमराह उस वक्त खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।

गांगुली और कोहली विवाद पर भी बोले थे चेतन?

चेतन शर्मा ने इसके अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कई बातें बताईं थीं। उन्होंने कहा था कि, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच ईगो यानी कि अहंकार की लड़ाई थी। इस बारे में जब Chetan Sharma से संपर्क किया तो वो बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था विराट ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले अपनी टी20 कप्तानी छोडऩे पर जो बयान दिया था वो भी गलत था। जबकि बीसीसीआई की तरफ से उनसे टी20 की कप्तानी छोडऩे के बाद फैसले पर सोचने के लिए कहा गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version