Home Cricket BCCI : IPL के बीच शुभमन और सिराज के लिए आई ये...

BCCI : IPL के बीच शुभमन और सिराज के लिए आई ये अच्छी खबर

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की ओर से जारी सेंन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में 28 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये सूची अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के लिए जारी की गई है। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट बोर्ड केंद्रीय अनुबंधों की शीर्ष श्रेणी में बरकरार हैं। ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपये की राशि मिलती है।

Tokyo Olympics: 98 दिन शेष, मेजबान दर्शकों पर भी लग सकता है बैन

पांड्या को मिली ए ग्रेड

BCCI की ओर से जारी इस लिस्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ग्रेड ए में कर दिया गया है, जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, पहले वह बी ग्रेड में थे। विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ग्रेड ए में कायम हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध सी ग्रेड के रूप में मिला है, और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। वहीं शार्दुल ठाकुर ग्रेड बी में आ गए हैं।

IPL 2021: CSK और PBKS के बीच टक्कर आज, इस सुधार के साथ उतरेगी CSK

कुलदीप-चहल को हुआ नुकसान 

इस सूची में कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ है। जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का दर्जा घटा दिया गया है। पिछले समय में दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कमी आई तो उनकी टीम में स्थाई जगह भी नहीं बच पाई। जहां पिछले साल कुलदीप यादव को ए कैटेगरी में जगह मिली थी, लेकिन इस बार वह सीधे सी ग्रेड में आ गए हैं। वहीं चहल को बीते साल BCCI ने बी ग्रेड का अनुबंध दिया था। इस साल उन्हें सी ग्रेड में रखा है। इन दोनों खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान Heath Streak पर ICC ने लगाया 8 साल के लिए बैन

भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड ए से बी में किया

फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड ए से बी में कर दिया गया है जिसमें तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। भुवनेश्वर चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे हैं और अब तीनों प्रारूपों में भी वह नियमित रूप से हिस्सा नहीं हैं। केदार जाधव को भी नुकसान हुआ है। उनकी भी ग्रेड गिराई गई है।

जानिए कौन-किस ग्रेड में 
ग्रेड-ए प्लस में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। इन्हें 7-7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं ग्रेड-ए शामिल आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या को पांच-पांच करोड़ मिलेंगे। ग्रेड-बी ऋधिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को रखा गया हैं, जिन्हें तीन-तीन करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को सी ग्रेड में रखा गया है।इन्हें मात्र एक-एक करोड़ रुपए मिलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version