BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का वर्ष 2021-22 का घरेलू शेड्यूल 

0
802
BCCI released the domestic schedule for the year 2021-22 latest sports news in hindi

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आज 9वीं एपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई। इस बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिनमें 2021-22 के अन्तरराष्ट्रीय घरेलू सत्र का भी ऐलान शामिल है। बीसीसीआइ ने ये भी जानकारी दे दी है कि कब भारतीय टीम किस टीम से टक्कर लेगी। जून 2022 तक चार देश भारत का दौरा करने वाले हैं और भारत में जून 2022 तक लगातार क्रिकेट खेली जाएगी। जिससे क्रिकेट फैंस भी क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे।

INDW vs AUSW: भारत को झटका, ये स्टार बल्लेबाज पहले वनडे से हुई बाहर

सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी

ICC T20 World Cup 2021 के ठीक बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां नवंबर और दिसंबर में दोनों देशों के बीच तीन टी 20 इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम को भारत का दौरा करना है। वह अगले साल यानी फरवरी 2022 के महीने में 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेंगी। इसके बाद फरवरी-मार्च 2022 में श्रीलंका की टीम भारत आएगी, जो दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके अलावा जून 2022 में साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर आना है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

IPL2021: ऋतुराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड

India vs New Zealand T20I and Test Series Schedule

पहला T20 – 17 नवंबर 2021 – जयपुर

दूसरा T20 – 19 नवंबर 2021 – रांची

तीसरा T20 – 21 नवंबर 2021 – कोलकाता

पहला टेस्ट – 25 नवंबर 2021 से – कानपुर

दूसरा टेस्ट – 7 दिसंबर 2021 से – मुंबई

IPL2021: विराट कोहली के इस क्लब में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

India vs West Indies ODI and T20I Series Schedule

पहला ODI – 6 फरवरी 2022 – अहमदाबाद

दूसरा ODI – 9 फरवरी 2022 – जयपुर

तीसरा ODI – 12 फरवरी 2022 – कोलकाता

पहला T20 – 15 फरवरी 2022 – कटक

दूसरा T20 – 18 फरवरी 2022 – विशाखापट्टनम

तीसरा T20 – 20 फरवरी 2022 – त्रिवेंद्रम

Archery : यशस्वी, राहुल और उदय ने राजस्थान टीम में बनाई जगह

India vs Sri Lanka Test and T20I Series Schedule

पहला टेस्ट – 25 फरवरी 2022 से – बेंगलुरु

दूसरा टेस्ट – 5 मार्च 2022 से – मोहाली

पहला T20 – 13 मार्च 2022 – मोहाली

दूसरा T20 – 15 मार्च 2022 – धर्मशाला

तीसरा T20 – 18 मार्च 2022 – लखनऊ

टेबल टेनिस फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं Manika Batra

India vs South Africa T20I Series Schedule

पहला T20 – 9 जून 2022 – चेन्नई

दूसरा T20 – 12 जून 2022 – बेंगलुरु

तीसरा T20 – 14 जून 2022 – नागपुर

चौथा T20 – 17 जून 2022 – राजकोट

पांचवां T20 – 19 जून 2022 – दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here