Sourav Ganguly की दूसरी बार हुई सफल एंजियोप्लास्टी

930
Advertisement

कोलकाता। महज 26 दिनों के अंतराल पर ही BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly की एक बार फिर एंजियोप्लास्टी की गई है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर गांगुली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर गुरूवार को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई और उनके दो स्टंट लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। हार्ट स्पेशलिस्ट डाॅ. देवी शेट्टी और अश्विन मेहता की निगरानी में चिकित्सकों ने गांगुली की एंजियोप्लास्टी की।

Afc Women’s Asian Cup Football: 2022 में भारत करेगा मेजबानी

सफल सर्जरी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी Sourav Ganguly को देखने अस्पताल पहुंची। बनर्जी ने सौरव से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम के अलावा वरिष्ठ माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य भी सौरव से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

World Tour Finals: दूसरा मैच भी हारे सिंधू और श्रीकांत

दरअसल, Sourav Ganguly को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उस्पताल ले जाया गया था। जहां चैकअप के बाद चिकित्सकों ने गांगुली को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों 2 जनवरी को ही Sourav Ganguly को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। उस दौरान चिकित्सकों ने बताया था कि उनके सीने में दो ब्लाॅकेज हैं। जिनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

Syed Mushtaq Ali Trophy: सेमीफाइनल तय, तमिलनाडु से भिड़ेगा राजस्थान

2 रूसी Tennis खिलाड़ी मैच फिक्सिंग की दोषी, आजीवन प्रतिबंध लगा

7 जनवरी को गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इसके बाद से ही सौरव ने ज्यादातर समय कोलकाता में ही बिताया था। अब महज 20 दिन के बाद ही गांगुली को फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई है। यही कारण है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने Sourav Ganguly को अस्पताल में भर्ती कर लिया।

Share this…

Leave a Reply