Home Cricket BCCI : 2023 के Asia Cup की मेजबानी करेगा पाक, पाकिस्तान में...

BCCI : 2023 के Asia Cup की मेजबानी करेगा पाक, पाकिस्तान में खेलेगा भारत 

0

नई दिल्ली। पाकिस्तान 2023 में आयोजित होने वाले एशिया कप (Asia Cup) की मेजबानी करेगा। यह निर्णय दुबई में हुई एक बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने लिया है। ACC के अध्यक्ष और BCCI के सचिव जय शाह ने भी इस फैसले पर सहमति जताई है और कहा है कि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। इसी के साथ यह भी फैसला लिया गया है कि 2024 के एशिया कप को श्रीलंका होस्ट करेगा और उसे टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जय शाह ने यह भी कहा कि किसी न्यूट्रल वेन्यू की जगह एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए। सूत्रों की माने तो PCB और BCCI ने भी इस फैसले की पुष्टि कर दी है।

IPL 2021 में Rituraj Gaikwad ने बल्ले से किया कमाल, ऑरेंज कैप जीतकर मचाया धमाल

पाकिस्तान का दौरा कर सकता है भारत 

Asia Cup का आयोजन पाकिस्तान में होने से टीम इंडिया भी पाकिस्तान का दौरा कर सकती है। पिछली बार भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, लेकिन इस बार जय शाह ने इस टूर्नामेंट के लिए जो अप्रोच दिखाया है। उससे यह लग रहा है कि भारत भी पाकिस्तान का दौरा कर सकता है। बता दें जय शाह ने तो रमीज राजा को IPL के फाइनल के लिए भी बुलाया था। हालांकि, रमीज निजी कारणों से नहीं आ पाए थे। पिछली बार 2018 में एशिया कप का आयोजन UAE में किया गया था। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए ये खिताब अपने नाम किया था।

IPL 2021: हर्षल पटेल बने गेंद के बादशाह, सिर पर सजा पर्पल कैप का ताज

PCB के नए अध्यक्ष के लिए बड़ी उपलब्धि

जहां न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। वहां पाकिस्तान को एशिया कप मेजबानी करने का मौका मिला है। इसको लेकर PCB के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

World Chess Championship मैचों में कमेंट्री करेंगे Viswanathan Anand

2023 के अक्टूबर-नवंबर में होगा Asia Cup

ICC वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर में होने वाला है, इसलिए Asia Cup उसी साल के बीच में आयोजित किया जाएगा। बता दें, साल के शुरुआती दिनों में IPL खेला जाता है। वहीं, अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। एशिया कप इन बड़े टूर्नामेंट से मेल खा रहा था। ऐसे में ACC इस ग्लोबल इवेंट से पहले एशिया कप को होस्ट करना चाहती है।

BCCI ने पाकिस्तान जाने से किया था मना

गौरतलब है कि 2020 में Asia Cup को मेजबानी करने की बारी PCB की थी, लेकिन BCCI ने पाकिस्तान जाने से मना कर  दिया था। PCB ने BCCI के मना करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट SLC के साथ होस्टिंग अधिकारों की अदला-बदली की थी, लेकिन कोरोना की वजह से, SLC 2020 और 2021 दोनों ही टूर्नामेंट को होस्ट नहीं कर पाई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version