BCCI सालाना करार का ऐलान, रवींद्र जडेजा ए प्लस में, केएल राहुल का डिमोशन

473
BCCI announces annual player retainership 2022-23 for team india ravindra jadeja promoted to a plus category, KL rahul demoted
Advertisement

मुंबई। BCCI ने 2022-23 सत्र के लिए टीम इंडिया के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की। ऑलराउंडर रवींद्र जडेज को ए प्लस श्रेणी में प्रमोट किया गया है, जबकि केएल राहुल को ग्रेड बी में डिमोट कर दिया गया है। बीसीसीआई की लिस्ट में 26 खिलाडिय़ों को जगह मिली है।

 

ए प्लस खिलाडिय़ों को सालाना 7 करोड़

ग्रेड ए प्लस खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं जो सालाना 7 करोड़ रुपये कमाएंगे। BCCI द्वारा हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ग्रेड ए में शामिल किया गया। ये खिलाड़ी अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 5 करोड़ रुपये कमाएंगे।

PAK vs AFG: पाकिस्तान शर्मसार, दूसरे टी20 में भी अफगानिस्तान ने जमकर पीटा

केएल राहुल अब ग्रेड बी में शामिल

चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ग्रेड बी का हिस्सा हैं। राहुल को डिमोट कर दिया गया है जबकि शुभमन को BCCI द्वारा अनुबंध पदोन्नति दी गई है। इन प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत ग्रेड सी अनुबंध का हिस्सा हैं। उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

IPL 2023: धोनी से ज्यादा है संजू सैमसन की सैलरी, जानिए किस कप्तान को कितने दाम

इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे हुए अनुबंध से बाहर

अनुभवी इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जिन्हें पिछले सीजन में ग्रेड बी अनुबंध दिया गया था उन्हें इस बार शामिल नहीं किया गया है। जबकि BCCI द्वारा रिद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर को भी पिछली बार ग्रेड सी अनुबंध पर होने के बाद हटा दिया गया है।

The Hundread में जबर्दस्त किरकिरी, बाबर आजम और रिजवान को नहीं मिली फूटी कौड़ी

BCCI सालाना कांट्रेक्ट की पूरी सूची

ग्रेड ए प्लस: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए: हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल।

ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।

ग्रेड सी: उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।

Share this…

Leave a Reply