IPL 2021: पीएम Scott Morrison के बयान से सकते में आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

0
570

Scott Morrison ने कहा, स्वदेश वापसी का इंतजाम भी खिलाड़ियों को खुद करना होगा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Prime Minister of Australia Scott Morrison) ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में भाग ले रहे उनके देश के क्रिकेटरों को स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा। उनके इस बयान से IPL खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मुश्किलें और बढ़ गई है।

IPL 2021: DC के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग इलेवन

मॉरिसन ने पहले कर दी थी घोषणा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री Scott Morrison ने इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया था कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए ऑस्ट्रेलिया से भारत जाने वाले सभी डायरेक्ट पैसेंजर फ्लाइट को 15 मई तक स्थगित कर दिया गया है। भारत में IPL 2021 खेल रहे कई खिलाड़ियों ने अपने देश वापस लौटने का फैसला लिया है, जिस पर प्रधानमंत्री से प्रश्न किया गया।

BCCI ने Corona वैक्सीन लगाने का निर्णय खिलाड़ियों पर छोड़ा

स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा

Scott Morrison ने कहा, उन सभी खिलाड़ियों ने अपने निजी व्यवस्था करते हुए IPL 2021 में खेलने के लिए यात्रा की थी। यह ऑस्ट्रेलिया के किसी टीम का दौरा नहीं है। वो सभी अपनी खुद के साधन से गए और वापस लौटने के लिए भी वह इसी साधन का उपयोग करने वाले हैं। मुझे इस बात का यकीन है भारत से ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने के लिए वह इसी तरह से अपना कुछ इंतजाम करेंगे।

IPL 2021: मुश्किल में Rajasthan Royals, आगे का यह है प्लान

IPL से इन खिलाड़ियों ने लिया नाम वापस

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले एंड्यू टाई ने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला लिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले एडम जंपा और केन रिजर्ड्सन ने भी IPL 2021 के इस सीजन में आगे के मुकाबलों से नाम वापस ले लिया।

IPL 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ये पूर्व क्रिकेटर और खिलाड़ी हैं शामिल 

IPL 2021 में इस समय ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर और खिलाड़ी शामिल हैं। स्टीव स्मिथ (DC), डेविड वार्नर (SRH), ग्लेन मैक्सवेल (RCB) , पैट कमिंस (KKR), नाथन कुल्टर नाइल (MI) वो खिलाड़ी हैं जो अलग अलग फ्रेंचाइजी टीम की और से खेल रहे हैं। इसके अलावा रिकी पोंटिंग दिल्ली की टीम में मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा डेविड हसी, माइक हसी, जेम्स होप्स भी अलग अलग टीम को साथ जुड़े हुए हैं। पीएम के बयान से इन खिलाड़ियों की परेशानी और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here