दुबई। Asia Cup Final : भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत ने पाकिस्तान के 147 रनों के टारगेट को 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा आज भारत की जीत के हीरो रहे और 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦! 🇮🇳🏆 🏆 🏆
The Rohit Sharma-led #TeamIndia are ICC #ChampionsTrophy 2025 𝙒𝙄𝙉𝙉𝙀𝙍𝙎 👏 👏
Take A Bow! 🙌 🙌#INDvNZ | #Final | @ImRo45 pic.twitter.com/ey2llSOYdG
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
Asia Cup Final में एक समय टीम इंडिया 20 रन पर 3 विकेट खोकर गहरे संकट में थी। ऐसे समय में तिलक ने एक छोर संभाले रखा। तिलक ने पहले संजू सैमसन के साथ 57 रनों की और बाद में शिवम दुबे के साथ 60 रनों की तेजतर्रार साझेदारी की। संजू ने 24 और शिवम दुबे ने 33 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। इन दोनों साझेदारी के दम पर ही टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
A stellar performance tonight ⭐️⭐️⭐️
Describe Tilak Varma’s masterful knock 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Final pic.twitter.com/YLiNomf8YA
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
पावरप्ले में भारत की खराब बल्लेबाजी
Asia Cup Final में 147 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी की। इस टूर्नामेंट में अभी तक धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा महज 5 रन बनाकर फहीम अशरफ की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फार्म फाइनल में भी जारी रही। सूर्या महज एक रन बनाकर शाहीन अफरीदी को अपना विकेट थमा बैठे। इसके बाद शुभमन गिल भी महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के तीन विकेट महज 20 रनांे के स्कोर पर गिर चुके थे।
An excellent bowling performance 👌
4️⃣ wickets for Kuldeep Yadav
2️⃣ wickets each for Jasprit Bumrah, Axar Patel and Varun Chakaravarthy#TeamIndia need 147 to win 🎯Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final pic.twitter.com/CNRcsGriwR
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
पाकिस्तान ने भारत को दिया 147 का टारगेट
Asia Cup Final में पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर्स में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के सामने पाकिस्तान ने 147 रनों का टारगेट रखा। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।
Asia Cup 2025 Final- Pak ने Final की रेस हिलाई! 2 टीमों की हुई विदाई!, जानिए कब-कहां सबसे बड़ा मैच?
पाकिस्तान ने Asia Cup Final में कितनी खराब बल्लेबाजी की, इसका अंदाजा आंकड़ों से लग सकता है। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 113 रन था। यहां से अगले 43 रन बनाने में उसने 9 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज भारतीय फिरकी गेंदबाजों की स्विंग में ऐसे फंसे कि फिर निकल ही नहीं पाए।
At his absolute best 🫡
Kuldeep Yadav with a performance for the ages 🤩
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Final | @imkuldeep18 pic.twitter.com/iGjyEKfetF
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
Asia Cup Final : ऐसे गिरे पाकिस्तान के विकेट
- वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। साहिबजादा 38 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 84/1
- कुलदीप यादव ने सैम अयूब को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अयूब 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 113/2
- पाकिस्तान को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने मोहम्मद हारिस को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। स्कोर- 114/3
- वरुण चक्रवर्ती ने फखर जमां को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। फखर 35 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 126/4
- अक्षर पटेल ने हुसैन तलत को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। पाकिस्तान की आधी टीम इस तरह पवेलियन लौट गई। स्कोर- 131/5
- कुलदीप यादव ने कप्तान सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। सलमान सात गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 133/6
- कुलदीप ने पाकिस्तान को सातवां झटका दिया। शाहीन अफरीदी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। स्कोर- 134/7
- कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। कुलदीप ने मैच का चौथा विकेट लेते हुए फहीम अशरफ को आउट किया। अशरफ खाता भी नहीं खोल सके। स्कोर- 134/8
- भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया और पाकिस्तान को नौवां झटका दिया। स्कोर- 141/9
BCCI : मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, देवजीत सैकिया बने रहेंगे बोर्ड सचिव
Asia Cup Final : दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।