दुबई। Asia Cup Final : अभिषेक शर्मा का खौफ इस समय एशिया कप में हर गेंदबाज पर हावी है। टूर्नामेंट में उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। Asia Cup Final से पहले ही एशिया कप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं अभिषेक और अब एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड और उनका इंतजार कर रहा है। उनके पास मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है।
एशिया कप में लगा चुके 19 छक्के
अभी तक अभिषेक ने एशिया कप 2025 में 19 छक्के लगा दिए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में 15 छक्के लगाए थे। वहीं, अभिषेक के गुरु युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। अभिषेक इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं।
IND vs PAK Final : एशिया कप फाइनल में इन खिलाड़ियों में दिखेगा रोमांचक संघर्ष
अब इतिहास रचने से चंद कदम दूर
अभिषेक का अगला लक्ष्य है सिकंदर रजा का रिकॉर्ड तोड़ना, जिन्होंने टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2023/24 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए 24 छक्के लगाए थे। यानी अभिषेक को Asia Cup Final में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ छह और छक्के लगाने हैं, और वह आईसीसी के 12 फुल मेंबर नेशंस के खिलाड़ियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
IND vs PAK : फिर पिटा पाकिस्तान, एशिया कप सुपर-4 में भारत ने 6 विकेट से हराया
Asia Cup 2025: कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? चार खिलाड़ी दावेदार
मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के (फुल मेंबर नेशंस)
- सिकंदर रजा – 24 छक्के
- एरॉन फिंच – 19 छक्के
- अभिषेक शर्मा – 19 छक्के
- सिकंदर रजा – 18 छक्के
- मार्टिन गुप्टिल – 17 छक्के
- निकोलस पूरन – 17 छक्के
Asia Cup Final : हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अभिषेक का शानदार रिकॉर्ड
एशिया कप टी20 2025 के सुपर-4 चरण के अंतिम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने नया इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट की अब तक की छह पारियों में कुल 309 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वे एशिया कप टी20 के किसी भी संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हालांकि अब Asia Cup Final मुकाबले में अभिषेक इस आंकड़े को कितना आगे ले जाते हैं, ये देखना रोचक होगा।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम था, जिन्होंने 2022 के एशिया कप में छह पारियों में 281 रन बनाए थे। उसी साल विराट कोहली ने भी पांच पारियों में 276 रन जड़े थे। अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के ठोकते हुए ताबड़तोड़ 61 रन की पारी खेलकर इस उपलब्धि को हासिल किया।