नई दिल्ली। Asia Cup : तमाम उठा-पटक के बाद Asia Cup 2025 अगले महीने होने जा रहा है। इस साल ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का सभी को इंतजार है, जो 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया पाकिस्तान से खेलने को तैयार होगी या नहीं, इस पर अभी सवालिया निशान है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे एशिया कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में। आइए जानते हैं-
Asia Cup में खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, इन प्लेयर्स पर भी आई बड़ी अपडेट
कैसे तय होता है टूर्नामेंट का फॉर्मेट
Asia Cup टूर्नामेंट वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में खेला जाता है। मूलतः ये टूर्नामेंट वनडे स्वरूप में शुरू हुआ था लेकिन अब इसे टी20 में भी खेला जा रहा है। दरअसल, आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट जिस फॉर्मेट में होता है, उससे पहले उसी फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाता है। वर्ष 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसलिए एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 2023 में वनडे विश्व कप हुआ था। इस वजह से 2023 में एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला गया था।
AUS vs SA दूसरा टी20 आज, ऑस्ट्रेलिया सीरीज फतह करने; 16 साल पुराना मिथक तोड़ने उतरेगा द. अफ्रीका
क्या है Asia Cup का इतिहास
एशिया कप की शुरूआत 1984 में हुई। तब से 2014 तक यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाता रहा। 2016 में पहली बार इसे टी20 फॉर्मेट में खेला गया। इसके बाद 2022 में दूसरी बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया। 2018 और 2023 में यह वनडे प्रारूप में खेला गया था। 2016 में भारत ने, जबकि 2022 में श्रीलंका ने Asia Cup टी20 अपने नाम किया था। वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों को मिला दिया जाए, तो भारत कुल आठ बार चैंपियन बना है। इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है। यह टीम छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं, पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है।
PAK vs WI तीसरा वनडे आज, सीरीज हार से बचने के लिए बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI
Asia Cup (T20) में सर्वाधिक रन
रन | खिलाड़ी | मैच | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | शतक | अर्धशतक |
---|---|---|---|---|---|
429 | विराट कोहली | 10 | 122* | 1 | 3 |
281 | मोहम्मद रिजवान | 6 | 78* | 0 | 3 |
271 | रोहित शर्मा | 9 | 83 | 0 | 2 |
235 | बाबर हयात | 5 | 122 | 1 | 1 |
196 | इब्राहिम जादरान | 5 | 64* | 0 | 1 |
Asian Youth Games 2025 : भारतीय बॉयज और गर्ल्स वॉलीबॉल टीमों का ऐलान
Asia Cup T20 में सर्वश्रेष्ठ
श्रेणी | रिकॉर्ड | आंकड़े | साल |
---|---|---|---|
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर | विराट कोहली (भारत) vs अफगानिस्तान | 122* रन | 2022 |
बाबर हयात (हॉन्गकॉन्ग) vs ओमान | 122 रन | 2016 | |
सबसे ज्यादा छक्के | नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) | 13 | 2016–2022 |
सबसे ज्यादा डक | मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) | 3 | 2016 |
सबसे ज्यादा शतक | बाबर हयात | 1 | 2016 |
विराट कोहली | 1 | 2022 | |
हाईएस्ट स्ट्राइक रेट | भानुका राजपक्षे (श्रीलंका) | 149.21 | 2022 |
एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट | सूर्यकुमार यादव vs हॉन्गकॉन्ग | 261.53 | 2022 |
सबसे बड़ी साझेदारी | कोहली और राहुल vs अफगानिस्तान | 119 रन | 2022 |
सबसे ज्यादा विकेट | भुवनेश्वर कुमार | 13 | 2016–2022 |
एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट | अमजद जावेद (यूएई) | 12 | 2016 |
उच्चतम स्कोर | भारत vs अफगानिस्तान | 212/2 | 2022 |
न्यूनतम स्कोर | हॉन्गकॉन्ग vs पाकिस्तान | 38/10 | 2022 |
सबसे ज्यादा मैच | विराट कोहली | 10 | 2016–2022 |
दासुन शनाका | 10 | 2016–2022 | |
सबसे ज्यादा मैच (बतौर कप्तान) | अमजद जावेद (यूएई) | 7 | 2016 |
सबसे ज्यादा मैच बतौर अंपायर | अनिल चौधरी (भारत) | 10 | 2016–2022 |