Home Cricket Asia Cup 2022 : पाक के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड खराब, इन...

Asia Cup 2022 : पाक के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड खराब, इन 3 बल्लेबाजों पर जीत का दारोमदार

0
Asia Cup 2022 India Vs Pakistan Rohit Sharma batting figures IND vs PAK latest updates

नई दिल्ली। Asia Cup 2022 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। टूर्नामेंट शुरू होने में महज 3 दिनों का समय शेष है। भारत को अपना पहला ही मुकाबला 28 अगस्त को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। हमेशा की तरह यह मुकाबला भी क्रिकेट फैंस के बीच रोमांच की हदें तोड़ने वाला है। यही कारण है कि टीम इंडिया पर भी इसे लेकर दबाव है लेकिन इससे भी ज्यादा दबाव है अपने टॉप 3 बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर।

Cheteshwar Pujara ने इंग्लैंड में ठोका तीसरा शतक, जमकर बोल रहा बल्ला

भारत के ये टॉप 3 बल्लेबाज हैं कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली। रोहित शर्मा का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा चलता नहीं है। वहीं केएल राहुल लंबे ब्रेक के बाद वापस टीम में लौटे हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर भी राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं विराट कोहली वैसे ही लंबे समय से आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के थिंक टैंक के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये Asia Cup 2022 में टॉप 3 बल्लेबाज क्या करेंगे।

Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ इस हथियार को आजमाएगा पाकिस्तान, टीम में अफरीदी की जगह ली

पाकिस्तान के खिलाफ खामोश है रोहित का बल्ला

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले 7 टी20 मैचों में 14 की औसत से महज 70 रन बनाए हैं। इसमें भी उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन है। दो बार तो रोहित बिना खाता खोले ही आउट हो चुके हैं। अगर साल 2022 में रोहित के प्रदर्शन पर गौर करें तो यह साल अभी तक भूलने लायक रहा है। इस दौरान रोहित ने 13 मैचों में लगभग 24 की औसत से 290 रन बनाए हैं।

Asia Cup 2022 : ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI, पंत-कार्तिक में पेंच

विराट-राहुल पर भी होगा दबाव

Asia Cup 2022 में केएल राहुल और विराट कोहली दोनों पर ही खासा दबाव रहेगा कि वो लंबी पारी खेलकर टीम को सहारा दें। विराट कई महीनों से अच्छी पारी नहीं खेल सके हैं। क्रिकेट फैंस को उनको शतक लगाते देखे हुए लंबा अरसा बीत चुका है। एशिया कप जीतना भारत के लिए कई मायनों में जरूरी है। इससे टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भी टीम के हौंसले बुलंद होंगे। गत वर्ष खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। उस हार का बदला चुकाने का भी मौका टीम इंडिया के पास होगा।

US Open 2022 : चोट के कारण सानिया मिर्जा साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम से बाहर

ये हैं Asia Cup 2022 में उतरने वालीं सभी देशों की टीमें –

Asia Cup 2022- ग्रुप  

भारत रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत,  दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हरीस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

Asia Cup: पाकिस्तान को झटका, शाहीन अफरीदी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर

Asia Cup 2022 – ग्रुप ए की तीसरी टीम अभी तय नहीं हुई है। 

Asia Cup 2022- ग्रुप बी

अफगानिस्तान- मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजाई, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूखी, हजरतुल्लाह जजाई, हशमतुल्ला शाहिदी, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर उल अहमद, राशिद खान, रहमानुल्ला गुरबाज, समीउल्लाह शेनवारी।

बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, हसन महमूद, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, मेहदी हसन मिराज, सब्बीर रहमान,  परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

श्रीलंका- दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, वनिन्दु हसरंगा, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चांडीमल।

Neeraj Chopra पूरे सीजन के लिए बाहर, फिट होने पर ही करेंगे मैदान पर वापसी

क्वालीफाइंग राउंड में ये चार टीमें आपस में भिड़ेंगी- 

सिंगापुर: अमजद महबूब (कप्तान), जनक प्रकाश, मनप्रीत सिंह, विनोथ भास्करन, रीजा गजनवी, आर्यमन उचिल, सुरेंद्रन चंद्रमोहन, रोहन रंगराजन, अअमन देसाई, जीवन संथानम, क्षय रूपक पुरी, विहान माहेश्वरी, आर्यवीर चौधरी, अरित्रा दत्ता।

हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, बाबर हयात, आफताब हुसैन, हारून अरशद, अतीक इकबाल, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, एहसान खान, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।

US Open 2022: खिलाड़ियों पर यहां बरसेगा पैसा, साल का सबसे कमाई वाला ग्रैंडस्लैम

यूएई: चुंदंगापॉयल रिजवान (कप्तान), साबिर अली, सुल्तान अहमद, वृति अरविंद, काशिफ दाउद, जवार फरीद, बासिल हमीद, जहूर खान, कार्तिक मयप्पन, रोहन मुस्तफा, फहद नवाज, आर्यन लकड़ा, अहमद रजा, अलीशान शराफू, जुनैद सिद्दीकी। चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम।

कुवैत: मोहम्मद असलम (कप्तान), नवाफ अहमद,  मीत भावसार (विकेटकीपर), मोहम्मद अमीन, अदनान इदरीस, मुहम्मद काशिफ, शिराज खान, उस्मान पटेल, यासीन पटेल, शाहरुख कुद्दुस, रवीजा संदारुवान, सैयद मोनिब, मोहम्मद शफीक, हारून शाहिद, एडसन सिल्वा, बिलाल ताहिर, अली जहीर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version