Asia Cup 2022: खिताब की दूसरी हैट्रिक लगाने की कोशिश में भारत, 7 बार जीता एशिया कप

0
366
Asia Cup 2022 India trying to score second hat-trick of title, won Asia Cup 7 times
File Photo

नई दिल्ली। Asia Cup 2022 के शुभारंभ में महज दो दिनों का समय बचा है। शुरूआत 27 अगस्त से होगी लेकिन भारत अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस साल UAE में चौथी बार एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भारत के पास एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वैसे तो टीम इंडिया सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप का टाइटल जीत चुकी है। लेकिन Asia Cup 2022 में एक और रिकॉर्ड उसके नाम हो सकता है।

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के अंतरिम कोच बने लक्ष्मण, कोरोना संक्रमित द्रविड़ की लेंगे जगह

भारत Asia Cup 2022 जीतकर इस टूर्नामेंट में दूसरी बार जीत की हैट्रिक लगा सकता है। पहली बार भारत ने वर्ष 1988, 1990 और 1991 में लगातार तीन बार एशिया कप में जीत दर्जकर पहली खिताबी हैट्रिक लगाई थी। इस बार फिर भारत के पास यह मौका है। वर्ष 2016 और 2018 में हुए दोनों एशिया कप भारत ने जीते थे। ऐसे में इस बार का खिताब जीतते ही भारत दूसरी खिताबी हैट्रिक पूरी कर लेगा।

Asia Cup 2022: ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान के बाद तीसरी टीम का आज होगा फैसला

धोनी ने की है 4 बार कप्तानी

Asia Cup में बतौर टीम इंडिया के कप्तान सबसे ज्यादा बार उतरने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4 बार यह टूर्नामेंट खेला है। जिसमें से 2 बार खिताब भी जीता है। हालांकि वर्ष 2016 के बाद यह दूसरा मौका है, जबकि यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। Asia Cup 2022 के टी20 फॉर्मेट में आयोजन का अहम कारण इसी साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी है। इससे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले एक बड़े टूर्नामेंट में खुद को परखने का मौका मिलेगा।

BWF World Championships 2022: प्री क्वार्टर फाइनल में होगी भारत के इन दो दिग्गजों की भिड़ंत

रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक रिकाडॅ तोड़ने की कोशिश करेंगे। Asia Cup 2022 में भारत के लिए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है। सचिन ने ने 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित शर्मा को महज 25 रनों की दरकार है। ऐसा करते ही वो एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी तरह इस टूर्नामेंट में 117 रन बनाने पर रोहित शर्मा एशिया कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले भी वो पहले भारतीय होंगे।

Mary Kom : दिग्गज मुक्केबाज के घुटने की सर्जरी, चोट के कारण नहीं जा सकीं थीं CWG 2022

Asia Cup 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here