Virat Kohli ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी टीम को राहत, 6 महीने बाद किया ये काम

0
323
Asia Cup 2022 IND Vs HK Virat Kohli Returns To Form before t20 world cup Suryakumar Yadav

दुबई। Virat Kohli: टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पूर्व कप्तान विराट कोहली की फार्म वापस लौट रही है। कोहली ने Asia Cup 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रनों की पारी खेली। जबकि हांगकांग के खिलाफ 59 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इस दौरान Virat Kohli का स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा।

यह एशिया कप 2022 में कोहली का पहला अर्धशतक था। जो करीब 6 महीने बाद उनके बल्ले से निकला। इससे पहले कोहली ने 6 माह पूर्व वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रनों की पारी खेली थी। कोहली के फैंस का इंतजार लंबा होता जा रहा था। अब टी20 वर्ल्ड कप से कोहली का फार्म में वापस लौटना टीम के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं है। टीम में नंबर 3 पर कोहली से मजबूत कोई खिलाड़ी नहीं है। वर्तमान क्रिकेट में कोहली सबसे बड़ा नाम हैं और विरोधी गेंदबाज उनके नाम से ही खौफ खाते हैं। लिहाजा यह जरूरी था कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट की फार्म वापस लौट आए।

Asia Cup 2022: हांगकांग को हराकर सुपर-4 में टीम इंडिया, सूर्यकुमार ने मचाया गदर

कोहली ने ठोका 31वां अर्धशतक

हांगकांग के खिलाफ लगाया गया पचासा कोहली का 31वां अर्धशतक था। Virat Kohli टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने अपनी पारी के दौरान Rohit Sharma के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। उनके नाम 27 अर्धशतक और चार अर्धशतक है। कोहली ने उनके सबसे ज्यादा 50$ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनकी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब वह धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में लौट रहे हैं।

ICC : भारत-पाकिस्तान टीम पर बड़ी कार्रवाई, एशिया कप में गिरी गाज

पारी को Virat Kohli ने दिया सहारा

कोहली हांगकांग के खिलाफ जब क्रीज पर आए तो टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में एक विकेट पर 38 रन था। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो चुके थे और केएल राहुल रन नहीं बना पा रहे थे। ऐसे समय में Virat Kohli ने क्रीज पर आकर सिंगल्स ले-लेकर रन गति को संभाला। उन्होंने पहले केएल राहुल के साथ 49 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी की। राहुल 39 गेंद पर 36 रन की धीमी पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) के साथ 42 गेंद पर नाबाद 98 रन जोड़े। इसमें उनका योगदान 16 गेंद पर 26 रन था। वहीं, सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 68 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here