Virat Kohli को Asia Cup 2022 से पहले याद आए ‘माही’, आधी रात को लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट

0
652
Asia Cup 2022 Cricket Virat Kohli Post for MS Dhoni Viral Post Social Media IND vs PAK

नई दिल्ली। Virat Kohli: टीम इंडिया Asia Cup 2022 में 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले की तैयारियों में जुटी है। क्रिकेट फैंस की नजरें इस समय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी हैं। कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में कोहली का प्रदर्शन बेमिसाल रहा है। इसी बीच Virat Kohli ने इस अहम मैच से पहले अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला पोस्ट किया। इस पोस्ट में धोनी को याद करते हुए विराट ने दोनों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया है।

विराट ने ट्विटर पर की गई पोस्ट में दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और लिखा, ’इस आदमी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। ।’ गौरतलब है कि धोनी की टीम इंडिया की जर्सी का नंबर 7 था और कोहली का 18 है। धोनी ने ही टेस्ट टीम की कप्तानी Virat Kohli को सौंपी थी। धोनी की ही कप्तानी में वर्ष 2008 में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। लिहाजा दोनों के बीच हमेशा एक जबर्दस्त बॉन्डिंग दिखती रही है।

Asia Cup 2022: भारत सहित सभी टीमों के मैचों का ये है शिड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मैच, जानिए यहां

धोनी की कप्तानी में ही बने किंग कोहली

धोनी के नेतृत्व में टीम में शामिल होने के बाद कोहली ने अपने प्रदर्शन को मजबूत करना शुरू किया। साल 2008 से 2014 के बीच माही के निर्देशन में ही विराट, कोहली से बल्लेबाजी के किंग कोहली बने। वर्ष 2014 में धोनी ने एक दिन अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और फिर कप्तानी Virat Kohli को सौंपी गई। हालांकि मैदान पर हमेशा धोनी ही टीम को निर्देशित करते दिखते थे और कप्तान कोहली उनकी हर सलाह को पत्थर की लकीर मानते थे।

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट खेलेंगे अपना 100वां टी20, ऐसा रहा है प्रदर्शन

Virat Kohli सबसे सफल टेस्ट कप्तान

टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कप्तानी धोनी ने विराट को सौंपी और Virat Kohli भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान बने। विराट ने टीम इंडिया की 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत को 40 में जीत मिली। विराट की जीत का प्रतिशत 58 से ज्यादा का है। इस सूची में दूसरे स्थान पर धोनी हैं। उनकी कप्तानी में खेले गए 60 टेस्ट मैचों में से भारत ने 27 जीते और उनकी जीत का प्रतिशत 45 रहा। सूची में तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं। गांगुली की कप्तानी में खेले गए 49 टेस्ट मैचों में से भारत को 21 में जीत मिली। गांगुली की जीत का प्रतिशत 42 से अधिक का रहा।

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में पहुंची हांगकांग, बनी टूर्नामेंट की छठी टीम

एशिया कप में खुद को साबित करना चाहेंगे विराट

रन मशीन कहे जाने वाले Virat Kohli पिछले लंबे समय से रन बनाने को तरस रहे हैं। उनके बल्ले से एक बड़ी पारी निकले लंबा अरसा हो गया है। ऐसे में वो भी चाहेंगे कि एशिया कप 2022 में उनका रनों का ये सूखा समाप्त हो। पहला मैच भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और पाक के खिलाफ विराट का बल्ला जमकर बोला है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिनमें से 3 में वो मैन ऑफ द मैच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here