Asia Cup 2022: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, श्रीलंका को 8 विकेट से दी मात

0
251
Asia Cup 2022 Afghanistan beat Sri Lanka by 8 wickets in opening match

दुबई। Asia Cup 2022 कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा धमाका कर दिया। पूल-बी के मैच में अफगानिस्तान ने पांच बार के चैंपियन श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर्स में 105 रनों पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह पहला मैका है, जबकि अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया हो। इससे पहले 2016 में कोलकाता में इकलौता टी20 दोनों के बीच खेला गया था। तब श्रीलंका ने छह विकेट से मैच को अपने नाम किया था। आईसीसी रैंकिंग में श्रीलंका आठवें और अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

इससे पहले, Asia Cup 2022 के पहले मैच में अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज ढेर हो गए। श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 105 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सर्वाधिक 38 रन भानुका राजपक्षे ने बनाए। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूखी ने 3 और मुजीब उर रहमान एवं मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट हांसिल किए। अब जीत के लिए अफगानिस्तान को 106 रन बनाने होंगे।

Asia Cup 2022: श्रीलंका के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की शुरुआत ही काफी खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल मेंडिस को महज 2 रनों के स्कोर पर पगबाधा आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। जबकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चरित असलंका को बिना खाता खाले ही चलता कर दिया।

इसके बाद नवीन उल हक ने निसंका को आउट कर श्रीलंका की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। निसंका महज 3 रन बना सके। श्रीलंका को चौथा झटका गुणाथिलाका के रूप में लगा। उन्हें मुजीब ने 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। जबकि हसरंगा भी 2 रन बनाकर मुजीब का ही शिकार बने।

राजपक्षे ने कुछ हद तक संभाली पारी

श्रीलंका को छठा झटका कप्तान दासुन शनाका के रूप में लगा। वह खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर शनाका को विपक्षी टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने आउट कर दिया। शनाका का कैच विकेट के पीछे गुरबाज ने लिया। जबकि 13वें ओवर में भानुका राजपक्षे रनआउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद पर 38 रन बनाए। अपनी पारी में भानुका ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर टीम को आठवां झटका लगा। महीश तीक्ष्णा शून्य पर रनआउट हो गए। वह एक भी गेंद नहीं खेल सके।

Asia Cup 2022: भारत से मुकाबले से पहले घबराया पाकिस्तान, बाबर को आई अफरीदी की याद

Asia Cup 2022: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Asia Cup 2022 आज से, ओपनिंग मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा अफगानिस्तान

Asia Cup 2022 का पूरा कार्यक्रम

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (शारजाह)

31 अगस्त: भारत बनाम हांगकांग (दुबई)

01 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)

02 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग (शारजाह)

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट खेलेंगे अपना 100वां टी20, ऐसा रहा है प्रदर्शन

सुपर 4 के मुकाबले

03 सितंबर: बी1 बनाम बी2 (शारजाह)

04 सितंबर: ए1 बनाम ए2 (दुबई)

06 सितंबर : ए1 बनाम बी1 (दुबई)

07 सितंबर: ए2 बनाम बी2 (दुबई)

08 सितंबर: ए1 बनाम बी2 (दुबई)

09 सितंबर: बी1 बनाम ए2 (दुबई)

11 सितंबर: फाइनल (दुबई)।

Mathura Das Mathur Award का ऐलान, अनिकेत चौधरी, अनिरुद्ध और रोहन होंगे सम्मानित

ये हैं Asia Cup 2022 में उतरने वालीं सभी देशों की टीमें –

Asia Cup 2022- ग्रुप  

भारत रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हरीस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

Anshu Malik कोहनी की सर्जरी के कारण वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से बाहर

हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, बाबर हयात, आफताब हुसैन, हारून अरशद, अतीक इकबाल, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, एहसान खान, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।

Judo: लिन्थोई चनंबम ने विश्व चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मैडल

Asia Cup 2022- ग्रुप बी

अफगानिस्तान- मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजाई, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूखी, हजरतुल्लाह जजाई, हशमतुल्ला शाहिदी, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर उल अहमद, राशिद खान, रहमानुल्ला गुरबाज, समीउल्लाह शेनवारी।

बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, हसन महमूद, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, मेहदी हसन मिराज, सब्बीर रहमान,  परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

Asia Cup 2022: खिताब की दूसरी हैट्रिक लगाने की कोशिश में भारत, 7 बार जीता एशिया कप

श्रीलंका- दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, वनिन्दु हसरंगा, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चांडीमल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here