Ashes 2023: एक बार फिर विवादों में फंसे Ben Stokes, स्मिथ का कैच छोड़कर लिया रिव्यू

0
103

लंदन। Ashes 2023 के आखिरी मैच में आज 5वें दिन एक नया विवाद देखने को मिला है। मामला इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes का है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ा तो सही लेकिन, जश्न के चक्कर में कैच छटक गया और भ्रमित हुए बेन ने थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला किया। फैसले में अंपायर द्वारा स्टीव स्मिथ को जीवनदान मिल गया। जिसकी वजह से अब इंग्लैंड सीरीज हारने की दहलीज पर खड़ी है। पांचवें दिन की पहली पारी की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 283 रन बना लिए है। फिलहाल स्टीव स्मिथ 61 गेंदों में 40 रन और ट्रैविस हेड 53 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है और यहां से अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 146 रन चाहिए।

FIFA Women’s World Cup: शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ न्यूजीलैंड बाहर, आज होंगे चार अहम मैच

क्या है पूरी घटना ?

लंदन के केनिंगटन ओवल में खेले जा रहे Ashes 2023 के आखिरी दिन में यह घटना 66वें ओवर में घटित हुई। जब इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ गेंद फेंक रहे थे। स्मिथ उस समय 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। विकेट टू विकेट गेंदबाजी कर रहे अली ने एक शानदार गेंद फेंकी, जिसे देखकर ऐसा लगा जैसे गेंद स्मिथ के दस्ताने से लगी है। किस्मत से यह गेंद लेग गली में मौजूद इंग्लिश कप्तान Ben Stokes के हाथों में चली गई। जिसे अंपायर जोएल विल्सन ने नॉट आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले को स्टोक्स द्वारा चुनौती दी गई और फैसला थर्ड अंपायर के समक्ष गया।

Chinglensana Singh: मणिपुर में भारतीय फुटबॉलर के घर में लगाई आग, सबकुछ हुआ बर्बाद

फैसले के दौरान रीप्ले से यह पता चला कि, गेंद वास्तव में स्मिथ के दस्तानों लगी है। स्मिथ उस समय बचाव बचाव करना चाह रहे थे लेकिन, गेंद दस्तानों में लगी और स्टोक्स ने लेग गली में लंबी छलांग लगाकर अपने दाहिने हाथ से कैच लपक लिया। हालांकि जब स्टोक्स जश्न मनाते हुए नीचे आए तो उनकी जांघ पर गेंद लगी और हाथ से छूट गई। रिप्ले से यह पता चला कि Ben Stokes कैच छोड़ने के तुरंत बाद सिर नीचे करके खड़े थे। जिससे ये साफ होता है कि उन्हें यह पता था कि यह कैच आउट नहीं है। लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला किया।

IND vs WI: रोहित-विराट की वापसी से इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, तीसरे वनडे में बदल जाएगी प्लेइंग XI

थर्ड अंपायर द्वारा लिये गए कई रीप्ले के बाद स्मिथ को नॉट आउट करार दिया गया। क्योंकि MCC(मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) के नियम 33.3 के अनुसार कैच को साफ नहीं माना गया। क्लब का यह कानून कहता है कि, किसी फील्डर द्वारा किया गया कैच तब मान्य होगा जब गेंद हाथ में आने के बाद फील्डर गेंद और अपनी गति दोनों पर समान रूप से पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here