Home Cricket Ashes 2023: तीसरे टेस्ट में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बेन स्टोक्स ने...

Ashes 2023: तीसरे टेस्ट में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बेन स्टोक्स ने ध्वस्त किया धोनी का कीर्तिमान

0
Ashes 2023 ben stokes became most successful captain to chase 250+ runs in test cricket, leaves ms dhoni behind

लंदन। Ashes 2023: इंग्लैंड ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। तीसरा टेस्ट हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी वजह से ही इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही। मैच में जीत हासिल करते ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Ashes 2023: इंग्लैंड ने बचाई सीरीज, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, कंगारू अब भी 2-1 से आगे

स्टोक्स ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को Ashes 2023 का तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 254 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पांच बार टेस्ट क्रिकेट में 250 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस किया है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चार बार टेस्ट में 250 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस किया।

Canada Open 2023: फाइनल में लक्ष्य सेन का धमाकेदार प्रदर्शन, बने कनाडा ओपन चैम्पियन

टेस्ट क्रिकेट में 250 रनों का टारगेट चेस करने वाले कप्तान

बेन स्टोक्स: 5 बार

महेंद्र सिंह धोनी: 4 बार

ब्रायन लारा: 3 बार

रिकी पोंटिंग: 3 बार

Wimbledon 2023: सितसिपास और अल्कराज राउंड-16 में पहुँचे, रायबकिना लगातार दूसरे साल प्री-क्वाटरफाइनल में

स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने किया कमाल

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टेस्ट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Ashes 2023 में भी उन्होंने आक्रामकता के साथ खेलने पर जोर दिया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 17 में से 12 मुकाबले जीते हैं और पांच में हार मिली है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 277 रन, 299 रन, 296 रनों के टारगेट चेस किए थे। इसके अलावा इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जुलाई में एजबेस्टन में 378 रनों का टारगेट आसानी से चेस कर लिया था।

AFG vs BAN 2nd ODI: Afghanistan ने बांग्लादेश को रिकॉर्ड 142 रन से हराया, गुरबाज़ और जदरान ने जड़े शतक

तीसरे टेस्ट में मिली जीत

इंग्लैंड के लिए Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में मार्क वुड ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए। उनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना जौहर दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 24 रन और दूसरी पारी में 16 रनों का योगदान दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version