टीम इंडिया के लिए दावा मजबूत करेंगे Ajinkya Rahane
मुंबई। Ajinkya Rahane : ईरानी कप में मुंबई की कमान अजिंक्य रहाणे के पास होगी। इसके अलावा टीम में श्रेयस अय्यर और शार्दूल ठाकुर को भी जगह दी गई है। श्रेयस हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेले थे, वहीं शार्दूल इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। Ajinkya Rahane पिछले दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से खेलेंगे। ईरानी कप 2023 में रणजी चैंपियन मुंबई का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा और ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 1 से 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
Mo. Shami ने खुद दिए संकेत, अगले महीने रणजी ट्राफी से करेंगे वापसी!
शार्दूल फिट, अब करेंगे वापसी
भारत के युवा ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। शार्दुल ने इसी साल जून में एंकल सर्जरी कराई थी। इस कारण उन्हें करीब 3 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सितंबर से डोमेस्टिक क्रिकेट से वापसी की थी। अब वो ईरानी कप में मुंबई टीम का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट के लिए मुंबई के पूरे स्क्वॉड की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।
AFG vs SA: आखिरी वन डे जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने बचाई लाज, सीरीज अफगानिस्तान के नाम
रणजी में मुंबई का ट्रैक रिकॉर्ड
2015-16 तक मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के 41 खिताब जीते थे। लेकिन इसके बाद के 6 टूर्नामेंट में से एक बार भी मुंबई रणजी ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी। 2016 और 2021 में टीम फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन सौराष्ट्र और मध्य प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद मुंबई ने उन्हें अपनी रणजी टीम का कप्तान बना दिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में विदर्भ को हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। टीम की खिताबी जीत 6 साल बाद आई।
SL vs NZ: आज आखिरी दिन का रोमांच, जीत के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 68 रन; हाथ में सिर्फ दो विकेट
श्रेयस को इंटरनेशनल कमबैक का इंतजार
2023 में भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेलने के बाद श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड सीरीज की टीम में भी चुना गया। लेकिन शुरुआती मुकाबलों में कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर कर दिया। अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने दलीप ट्रॉफी में टीम-डी की कप्तानी की। श्रेयस अब ईरानी कप और रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में कमबैक की राह तलाशेंगे। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज भी खेलनी है।











































































