Abhimanyu Easwaran की अनदेखी पर फूटा पिता का गुस्सा, कहा-‘उसका काम रन बनाना लेकिन पिला रहा पानी!’

456
Abhimanyu Easwaran's father questions selection calls, waiting for debut, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Abhimanyu Easwaran: एक और दौरा लगभग पूरा हो गया, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन का टेस्ट डेब्यू का सपना साकार नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी अभिमन्यु सिर्फ पानी पिलाकर ही देश लौट आएंगे। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद अभिमन्यु पिछले तीन साल से अपने डेब्यू का वेट कर रहे हैं। हर विदेशी टूर पर वह टीम के साथ जाते हैं और बिना खेले ही लौट आते हैं। 15 से ज्यादा खिलाड़ी अभिमन्यु के सामने डेब्यू कर चुके हैं, पर उनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बेटे की हो रही लगातार अनदेखी से पिता का भी दिल टूट गया है। अभिमन्यु के पापा का कहना है कि वह बेटे के टेस्ट डेब्यू के लिए दिन नहीं, बल्कि साल गिन रहे हैं।

IND vs ENG: बीच मुकाबले इंग्लैंड को तगड़ा झटका, वोक्स के कंधे की हड्डी खिसकी; पांचवें टेस्ट से लगभग बाहर

टीम प्रबंधन पर अभिमन्यु के पिता का फूटा गुस्सा

Abhimanyu Easwaran के पिता ने बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं अभिमन्यु के टेस्ट डेब्यू के लिए दिन नहीं, बल्कि साल गिन रहा हूं। अभी तक तीन साल हो चुके हैं। एक प्लेयर की जॉब क्या होती है। यही की उसे रन बनाने होते हैं ना। अभिमन्यु ने यह काम करके भी दिखाया है। लोग कहते हैं कि उन्होंने इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। चलिए मैं इसको सही मानता हूं। हालांकि, करुण नायर टीम में भी नहीं थे जब अभिमन्यु ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले रन बनाए थे। दिलीप ट्रॉफी और ईरानी कप के लिए करुण का सिलेक्शन तक नहीं हुआ था।’

WCL 2025: रोमांचक मुकाबले में द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब पाकिस्तान से होगी खिताबी जंग

घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर होना चाहिए सिलेक्शन

उन्होंने आगे कहा, ‘Abhimanyu Easwaran ने पिछले साल से लेकर अब तक 864 के करीब रन बनाए हैं। ऐसे में आप कैसे तुलना करेंगे। मुझे समझ नहीं आता है। उन्होंने करुण नायर को चांस दिया। वो ठीक है, क्योंकि उन्होंने 800 से ज्यादा रन बनाए थे। सिलेक्टर्स ने उनके ऊपर भरोसा दिखाया। मेरा बेटा थोड़ा डिप्रेशन में दिखाई देता है, लेकिन यह तो होना ही था। कुछ खिलाड़ी आईपीएल के प्रदर्शन के बूते टेस्ट टीम में जगह बना लेते हैं। आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में सिलेक्शन नहीं होना चाहिए। रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टेस्ट टीम में सिलेक्शन होना चाहिए।’

IND vs ENG : गिल ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, ओवल टेस्ट में बारिश का खलल, भारत का स्कोर 85/3

लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिला मौका

अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर मैदान में ड्रिंक्स ले जाते हुए देखा गया। सुदर्शन को पहले टेस्ट के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन नंबर 3 पर करुण नायर की लगातार विफलताओं के बाद उनकी वापसी हुई है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। एक बार फिर ईश्वरन पर उन्हें तरजीह दी गई। अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। 29 वर्षीय Abhimanyu Easwaran बंगाल के लिए ओपनिंग करते हैं और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैचों में भारत ए के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी। वह कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के आसपास रहे हैं। उन्हें 2021 में ही बैकअप के रूप में शामिल किया गया था। उसके बाद से टीम में लगातार बने हुए हैं, लेकिन अब तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

Share this…