IPL 2025 : साउथ अफ्रीका बोर्ड ने वापस बुलाए 8 खिलाड़ी, संकट में IPL फ्रेंचाइजी

131
IPL 2025, South Africa board callback 8 players, IPL franchise in trouble, Latest Sports Update
Advertisement

मुंबई। IPL 2025 पर भारत-पाकिस्तान तनाव का असर भारी दिखने लगा है। कई विदेशी खिलाड़ी स्थगन के दौरान अपने देश लौट चुके हैं और अब उनका लीग में खेलने के लिए वापस लौटना मुश्किल दिख रहा है। इसी बीच अब साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई को बड़ा झटका दिया है।साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ियों को प्ले ऑफ शुरू होने से पहले ही लौटना पड़ सकता है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों को 26 मई तक लौटने के लिए कहा है।

IPL 2025: फिलहाल सात टीमें प्लेऑफ की दावेदार, 17 मई को एक टीम हो सकती है बाहर

IPL 2025 : साउथ अफ्रीका के इन खिलाड़ियों को वापस लौटने का फरमान

  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)

  • लुंगी एनगिडी (RCB)

  • मार्को यानसन (पंजाब किंग्स)

  • कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस)

  • रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस)

  • एडेन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स)

  • ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स)

  • व्यान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद)

Mo. Shami के संन्यास की खबरें वायरल, क्रिकेटर ने खुद दिया करारा जवाब

11 जून को होना है WTC Final

WTC Final 11 जून से लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। बोर्ड ने ऐसा फैसला इसलिए किया है, ताकि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार सभी आठों खिलाड़ी टीम के साथ 30 मई को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे। IPL 2025 में साउथ अफ्रीका के कुल 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Italian Open 2025 : कड़े संघर्ष में जीते अल्कारेज, सबालेंका भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

गुजरात, बेंगलुरु, पंजाब और मुंबई की बढ़ गई मुश्किलें

साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ियों के 26 मई को IPL 2025 से लौटने से गुजरात टाइटंस, रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

IPL 2025 पॉइंट टेबल में टॉप में शामिल गुजरात टाइटंस के कागिसो रबाडा, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम RCB के लुंगी एनगिडी, तीसरे स्थान पर मौजूद टीम पंजाब किंग्स के मार्काे यानसन और चौथे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन शामिल हैं।

Share this…