स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट: फाइनल में पहुंचे Deepak Kumar, विश्व चैंपियन को दी मात

0
867
Stanza Memorial Tournament Deepak Kumar upstage world champion, enters the finals latest sports

नई दिल्ली। बुल्गारिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में एशियाई रजत पदक विजेता Boxer Deepak Kumar (52 किलो) ने धमाका कर दिया। दीपक कुमार ने ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

IPL 2021: जल्द जारी होगा मैचों का शेड्यूल

Deepak Kumar ने अपने करियर की सबसे यादगार जीत दर्ज की और अपने से कहीं मजबूत जोइरोव को 4-1 से शिकस्त दी । जिन्होंने भारत के अमित पंघाल को हराकर 2019 विश्व चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया था। जोइरोव एशियाई खेलों और चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता भी हैं।

Deepak Kumar ने गुरुवार को बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। पूर्व युवा विश्व चैम्पियन ज्योति गूलिया (51 किलो) और भाग्यवती कचारी (75 किलो) हालांकि महिला वर्ग में हारकर बाहर हो गई। महिला वर्ग में भारत की चुनौती बिना किसी पदक के खत्म हो गई। पुरुष वर्ग में मनजीत सिंह (प्लस 91 किल ) भी हारकर बाहर हो गए।

Hima Das ने जीता 200 मीटर स्पर्धा का Gold

जोइरोव ने एंथोनी हेरेरा को हराया था 
एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जोइरोव ने अमेरिका के एंथोनी हेरेरा को 5-0 से हराया। पूर्व युवा विश्व चैंपियन ज्योति गूलिया (51 किलो) और भाग्यवती कचारी (75 किलो) हालांकि महिला वर्ग में हारकर बाहर हो गई। महिला वर्ग में भारत की चुनौती बिना किसी पदक के समाप्त हो गई।

शरत-मनिका दोहा में हांसिल कर पाएंगे Tokyo Olympics का टिकट !!

मनजीत सिंह हारकर हुए बाहर

पुरूष वर्ग में मनजीत सिंह (प्लस 91 किलो) भी हारकर बाहर हो गए। दो बार की विश्व चैंपियन नाजिम काइजेबे को क्वार्टर फाइनल में हराने वाली गूलिया को रोमानिया की लाकरामियाआरा पेरिजोच ने 5-0 से हराया। कचारी भी इसी अंतर से अमेरिका की नाओमी ग्राहम से पराजित हो गई। मनजीत को आर्मेनिया के गुरजेन होवहानिस्यान ने शिकस्त दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here