Tokyo Olympics मेरा आखिरी ओलंपिक होगा : Mary Kom

0
722
Mary Kom Tokyo Olympics will be my last Olympics latest sports

नई दिल्ली। Tokyo Olympics छह बार की विश्व चैंपियन Mary Kom का आखिरी ओलंपिक होगा। खुद मैरीकाॅम ने बुधवार को ओलंपिक चैनल से बातचीत करते हुए कहा, टोक्यो ओलंपिक मेरा आखिरी ओलंपिक होगा। यहां उम्र मायने रखती है। मैं फिलहाल 38 साल की हूं और 39 की होने जा रही हूं। उन्होंने आगे कहा, तीन-चार साल का समय काफी लंबा होता है। इतना तो तय है कि मैं 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं लूंगी।

Sania Mirza दुबई टेनिस चैंपियनशिप से बाहर

बाॅक्सम में Mary Kom को कांस्य पदक

कोरोना के कारण करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैंपियन Mary Kom (51 किग्रा) बाॅक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई थीं। स्पेन के कास्टेलोन में हुए बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हारने के कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मैरीकाॅम को अमेरिका की मुक्केबाज वर्जिनिया फुश ने शिकस्त दी।

ICC के CEO मनु साहनी को छुट्टी पर भेजा, जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं Mary Kom क्वार्टरफाइनल में इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हालांकि मैरीकाॅम की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और भारत को उनसे टोक्यो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद है।

बीते साल कोरोना के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी थीं। यही कारण है कि Mary Kom ने 2020 में अधिकतर समय घर में ही अभ्यास किया। इसके बाद मैरी डेंगू से संक्रमित हो गईं। डेंगू से उबरने के बाद पिछले महीने ही उन्होंने 15 दिन के लिए बंगलूरू में शिविर में हिस्सा लिया था।

WTT Star Contender 2021: शरत कमल बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

वह पिछले साल जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर्स के जरिए टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के बाद अब वह स्पेन में बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिए पहली बार रिंग में उतरी थीं। हालांकि उन्हें यहां उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलीं लेकिन टोक्यो ओलंपिक से पहले लय प्राप्त करने में मैरी सफल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here