World Boxing Championship: Nikhat Zareen ने जीता गोल्ड, इस्तांबुल में लहराया तिरंगा

0
369
Indian Boxer Nikhat Zareen won gold medal in World Boxing Championship 2022 sports breaking news today

नई दिल्ली। Nikhat Zareen: लंबे इंतजार के बाद महिला विश्व चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में आखिरकार तिरंगा लहरा ही गया। भारत की निखत जरीन (Nikhat Zareen) ने तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। निखत ने फ्लाईवेट फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही निखत मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेख केसी के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं हैं। 25 साल की जरीन पूर्व जूनियर यूथ वर्ल्ड चैंपियन हैं।

इस पूरे टूर्नामेंट में निखत (Nikhat Zareen) शानदार फार्म में दिखाई दीं। उनके पंच सही लग रहे थे और आक्रामकता विरोधियों पर भारी पड़ रही थी। कुछ इसी अंदाज में उन्होंने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में दस्तक दी थी। अपनी इसी आक्रामकता को उन्होंने फाइनल में भी अपने थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कायम रखा और गोल्ड मैडल अपने नाम किया। दो अन्य भारतीय मुक्केबाज मनीषा (57 किग्रा) और परवीन (63 किग्रा) ने इस साल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इस साल के टूर्नामेंट में महिला विश्व चैंपियनशिप की 20वीं वर्षगांठ भी है।

Nikhat Zareen मुकाबले के दौरान बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल किया और अपने फुर्तीले पैर वाले प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिए कोर्ट को अच्छी तरह से कवर किया। निखत पहले दौर में सभी जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं। उन्होंने थाई मुक्केबाज की तुलना में कहीं अधिक मुक्के मारे। दूसरा दौर कड़ा था और जितपोंग ने इसे 3-2 से जीत लिया। फाइनल राउंड में निखत ने प्रतिद्वंद्वी को बुरी तरह धोया और फैसला उनके पक्ष में सर्वसम्मति (5-0) से आया। इससे पहले सेमीफाइनल में जरीन ने ब्राजील की कैरोलिन डी अल्मेडा के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की थी।

Hockey: एशियन गेम्स में देरी पर AHF खुद करेगा ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन

भारत का अब तक का 10वां गोल्ड

भारत ने विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के इतिहास में 10वां गोल्ड मेडल जीता है। 6 गोल्ड मेडल अकेले एमसी मेरीकॉम ने जीते थे। इन दोनों के अलावा देश के लिए सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी ने भी गोल्ड जीता है। 2019 में रूस में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भारतीय मुक्केबाजों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। भारत ने टूर्नामेंट के अब तक के 11 संस्करणों में 10 स्वर्ण, आठ रजत और 19 कांस्य सहित 37 पदक जीते हैं। इस मामले में रूस (60 पदक) और चीन (50 पदक) ही आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here