CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से गायब हुए दो पाकिस्तानी बॉक्सर गायब

833
Advertisement

नई दिल्ली। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स समाप्त हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन बर्मिंघम से एक बड़ी खबर अब सामने आई है। CWG 2022 गेम्स में खेलने आए पाकिस्तान के दो बॉक्सर गेम्स समाप्त होने के बाद से गायब हैं। दोनों की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और महासंघ सभी संभावित लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा चुका है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है।

ICC T20 Ranking: CWG के सिल्वर मैडल का कमाल, रेणुका सिंह की रैंकिंग में उछाल

महासंघ ने इस बारे में औपचारिक पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद दोनों खिलाड़ी लापता हुए हैं। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) के सचिव नासिर तांग ने कहा कि सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह नाम के दो खिलाड़ी इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ देर पहले लापता हो गए।

BWF World Championships 2022: सिंधू की नजरें दूसरे खिताब पर, लक्ष्य-श्रीकांत पेश करेंगे भारतीय चुनौती

हालांकि पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी के इस गायब होने की ये घटना कोई नई नहीं है। करीब दो महीने पहले पाकिस्तानी तैराक फैजान अकबर हंगरी में फिना विश्व चैंपियनशिप के बाद लापता हो गए थे। अकबर ने चैंपियनशिप में हिस्सा भी नहीं लिया था। वह बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ गायब हो गए थे। जून के बाद से अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक हुआ। तांग ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, ’’सुलेमान और नजीरुल्लाह के पासपोर्ट सहित सभी यात्रा दस्तावेज अभी भी महासंघ के अधिकारियों के पास हैं। ये अधिकारी टीम के साथ बर्मिंघम गए थे।’’

Fifa World Cup 2022: शेड्यूल में हो सकता है ये बदलाव, कतर खेल सकता है पहला मैच

नासिर तांग ने आगे बताया कि टीम प्रबंधन में ब्रिटेन में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग और लंदन में संबधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों खिलाड़ियों के दस्तावेज सभी एथलीटों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार रखे गए थे। पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) ने इस घटना को लेकर सक्रियता दिखाई है। उसने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।

मुक्केबाजी में पाकिस्तान को राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में एक भी पदक हासिल नहीं हुआ। उसने वेटलिफ्टिंग और जेवलिन में दो स्वर्ण पदक जीते। पाकिस्तान को कुल पदक आठ मिले।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply