Commonwealth Games: भारतीय बॉक्सिंग टीम घोषित, शिवा, सुमित और हसीमुद्दीन शामिल

0
393

नई दिल्ली। Commonwealth Games: ओलंपियन बॉक्सर अमित पंघाल और शिव थापा राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games) में पुरुष भारतीय मुक्केबाजी टीम का नेतृत्व करेंगे। गुरूवार को खेले गए अपने-अपने चयन ट्रायल जीतने के बाद दोनों बॉक्सर्स ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई किया था।

छह अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने भी पटियाला में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित चयन ट्रायल में बर्मिंघम खेलों में अपनी जगह पक्की कर ली। 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किलो),आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।

टोक्यो 2020 ओलंपियन अमित पंघाल ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में रजत पदक जीता था।2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता अमित पंघाल ने बर्मिंघम में फ्लाइवेट डिवीजन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ट्रायल में दीपक को 4-1 से हराया।

इस बीच, पूर्व एशियाई चैंपियन और 2015 के विश्व कांस्य पदक विजेता शिव थापा ने बर्मिंघम 2022 में 63.5 किग्रा स्लॉट बुक करने के लिए CWG 2018 के रजत विजेता मनीष कौशिक को बाहर किया। 2014 में ग्लासगो में अंतिम 16 में हारने के बाद, यह शिव थापा के दूसरे राष्ट्रमंडल खेल होंगे। उन्होंने 2018 में इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।

चोटिल Ajinkya Rahane को फिट होने के लिए करना होगा 6 सप्ताह इंतजार

वहीं, 57 भारवर्ग में हसीमुद्दीन ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट को 4-1 से हराया। रेलवे के रोहित ने उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप यादव को वेल्टरवेट वर्ग में 3-2 से मात दी। सुमित, आशीष, संजीत और सागर सभी ने 5-0 से जीत दर्ज की। भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। महिला वर्ग के ट्रायल अगले सप्ताह होंगे।

Team India में नहीं मिली जगह, IPL का प्रदर्शन संजू सैमसन के नहीं आया काम

Commonwealth Games, भारतीय टीम: अमित पंघाल (51 किलो), शिवा थापा (63.5 किलो), मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो), गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किलो), आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here