Thomas Cup 2022: लहराया तिरंगा, इंडोनेशिया को हरा भारत ने जीता खिताब

0
260
Thomas Cup 2022 hoisted the tricolor, India won the title for the first time, beat Indonesia by 3-0

नई दिल्ली। Thomas Cup 2022 के फाइनल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 14 बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पराजित किया है। लक्ष्य सेन ने पहले और सात्विक चिराग की जोड़ी ने दूसरे मैच में भारत को जीत दिलाई।

इसके बाद किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बनाया। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंडोनेशिया के एंतोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। दूसरे मैच में सात्विक चिराग की जोड़ी ने भी 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीकांत ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर इतिहास रच दिया।

गत चैंपियन इंडोनेशिया का Thomas Cup में रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। वहीं, भारतीय पुरुष टीम ने मलयेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है और दिखाया है कि वे किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं।

अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं दिखी और पिछले दो मैच में पिछड़ने के बावजूद टीम ने मानसिक मजबूती दिखाते हुए जीत दर्ज की। भारत को एकमात्र शिकस्त का सामना ग्रुप चरण में चीनी ताइपे के खिलाफ करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Andrew Symonds का निधन, सदमे में क्रिकेट जगत

टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ियों ने उठाई जिम्मेदारी

भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने Thomas Cup 2022 में जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है।

हालांकि, कृष्ण प्रसाद गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की युवा जोड़ी कमजोर कड़ी साबित हुई है लेकिन मलयेशिया और डेनमार्क के खिलाफ हार के दौरान इन्होंने कड़ी चुनौती पेश की। भारत फाइनल में दूसरी युगल जोड़ी के रूप में एक बार फिर एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को उतार सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here