Taipei open 2022: साइना-कश्यप करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई, सिंधु-प्रणय नहीं खेलेंगे

0
464
Taipei open 2022 Badminton Tournament Saina Nehwal and P Kashyap will lead Indian team, PV Sindhu, HS Pranay will not play

नई दिल्ली। Taipei open 2022: ताइवान के ताइपे में आज से शुरू हो रहे ताइपे ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में साइना नेहवाल और पी कश्यप भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। यह टूर्नामेंट 19 जुलाई से 24 जुलाई तक ताइपे के हेपिंग बास्केटबॉल जिमनैजियम में आयोजित की जाएगी। इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में 26 भारतीय खिलाड़ी खिताबी दौड़ में शामिल हैं। हालांकि हाल ही में सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने वालीं भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु यहां नहीं खेल रही हैं। वहीं एचएस प्रणय भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Wrestling: आखिरी दिन सुजीत ने जीता गोल्ड, 23 पदकों के साथ भारत का अभियान समाप्त

ताइपे ओपन में साइना नेहवाल और उनके पति पारूपल्ली कश्यप Taipei open 2022 टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे। इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल इवेंट में कश्यप को तीसरी वरीयता प्राप्त हैं तो वहीं महिला एकल इवेंट में साइना नेहवाल को चौथी वरीयता प्राप्त है। पूर्व विश्व चैंपियन साइना का पहला मुकाबला स्लोवाकिया के मार्टिना रेपिस्का से होगा।

ICC Ranking: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से फायदे में टीम इंडिया

लंदन 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने आखिरी बार 14 साल पहले इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया था। अब वह मौजूदा टूर्नामेंट को भी जीत कर इस सीजन का अपना पहला खिताब जीतने का प्रयास करेंगी। इस टूर्नामेंट की शुरूआत साल 1980 में हुई थी। पिछले साल इस प्रतियोगिता को कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कराण स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि यह (Taipei open 2022) इस टूर्नामेंट का 39वां संस्करण है।

IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज ने Team India के खिलाफ की टीम की घोषणा, इस स्टार की हो रही वापसी

सिंधु, श्रीकांत सहित ये दिग्गज नहीं खेल रहे

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं इसके अलावा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज वर्ल्ड चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत भी इस टूर्नामेंट में कोर्ट पर नहीं दिखाई देंगे। इसके अलावा भारत के थॉमस कप हीरो एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन Taipei open 2022 में नहीं दिखाई देंगे।

ISSF Shooting World Cup: मैराज खान ने जीता गोल्ड, पदक तालिका में शीर्ष पर टीम इंडिया

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटीं सिंधु

इससे पहले पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने इस महीने सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में चीनी शटलर वांग झी यी को हराते हुए सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब अपने नाम किया था। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का साल का यह तीसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने जनवरी में सैयद मोदी इंटरनेशनल और मार्च में स्विस ओपन और अब उन्होंने बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, सिंधु की नजरें अब राष्ट्रमंडल खेल 2022 पर है, जो 28 जुलाई से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरू हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here