Saina Nehwal… बस नाम ही काफी है

0
1026

Saina Nehwal का जन्मदिन आज, बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal आज यानी बुधवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बैडमिंटन खेल के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सानिया नेहवाल ने (Saina Nehwal) अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपनी खुद की मेहनत के बल पर साइना ने 24 इंटरनेशनल खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

 

All England Open 2021: कुछ कोरोना टेस्ट मिले पाॅजिटिव, मैचों का शिड्यूल बदला

बचपन से ही मिला बैडमिंटन का माहौल 

यदि यूं कहे कि Saina Nehwal को बचपन से ही बैडमिंटन का व्यवहारिक जान और वातावरण मिला तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि Saina Nehwal का परिवार पहले से ही बैडमिंटन खेल से जुड़ा हुआ है। उनकी मां राज्य स्तरीय बैडमिटन खिलाड़ी रही हैं।

मुरली श्रीशंकर को Tokyo Olympics का टिकट

ओलंपिक खेलों में गोल्ड पर Saina Nehwal की निगाहें

BWF विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक तक भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर दुनिया में नंबर 1 बन बैडमिंटन प्लेयर रहीं साइना ने अपने करियर में वो सब हासिल किया है, जो एक शटलर चाहता है। अभी Tokyo Olympic 2021 पर साइना का ध्यान केंद्रित है। वह खाली हाथ वापस नहीं आने के टारगेट पर ध्यान केंद्रित करेंगी। ओलंपिक पदक वह पहले ही हासिल कर चुकी हैं। अब उनकी निगाहें देश के लिए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर होंगी।

तो इस कारण मियामी और चार्ल्सटन ओपन में भाग नहीं लेंगी Sania Mirza

Saina Nehwal की ये रही खास उपलब्धियां 

Saina Nehwal ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन सिंगल्स में मलेशिया की म्यू चू वॉन्ग का सामना किया था। पहला राउंड हारने के बाद उन्होंने लगातार दो राउंड जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसी के साथ वे पहली भारतीय महिला बन गई थीं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीता हो।

लंदन ओलंपिक में जीता था कांस्य पदक 

2012 के लंदन ओलंपिक के सेमीफाइनल दौर में Saina Nehwal पहुंची और बैडमिंटन एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करने के साथ साइना ओलंपिक में बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साइना ने ग्रुप स्टेज में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन सेमीफाइनल राउंड में चीन के वांग यिहान से उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली और हार सामना करना पड़ा। हालांकि, साइना ने कांस्य पदक जीत लिया था।

नंबर वन खिलाड़ी रह चुकी हैं Saina Nehwal 

पेशेवर बैडमिंटन सिगंल्स प्लेयर के तौर Saina Nehwal नंबर वन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। साइना ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। साइना ने तीन बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और एक बार कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here