बेंगलुरु। NC Classic 2025 : भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) आज फिर एक्शन में दिखाई देंगे। मौका होना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 जैवलिन थ्रो टूर्नामेंट का। आज यानि शनिवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाला ये आयोजन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक खास पल होगा। दरअसल, ये भारत का पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल या वर्ल्ड एथलेटिक्स कैटेगरी ए इवेंट है। ये टूर्नामेंट इस मायने में भी ज्यादा खास हो जाता है कि इसका पूरा खाका खुद नीरज चोपड़ा ने तैयार किया है और दुनिया के सभी टॉप क्लास जेवलिन थ्रो एथलीट इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं।
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया के टॉप बल्लेबाज दूसरी पारी में भी नाकाम, दूसरे दिन स्टंप्स तक 12/2
कब होगा इवेंट, कहां होगा टेलीकास्ट
NC Classic 2025 में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक प्रतियोगिता शनिवार को भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगी। यह भारत में जियो हॉटस्टार वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। हिंदी ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर उपलब्ध होगा। मूल रूप से मई में पंचकूला में होने वाले इस इवेंट को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फ्लडलाइट की समस्या की वजह से बेंगलुरु में स्थानांतरित कर दिया गया था – जो मूल प्रस्तावित वेन्यू था। भारत-पाकिस्तान सीमा पार तनाव के कारण भी इस इवेंट को 5 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
IND W vs ENG W: अजेय बढ़त से चूकी भारतीय महिलाएं, 5 रनों से मिली हार; अगले मुकाबले तक बढ़ा इंतजार
NC Classic 2025: जैवलिन थ्रो एंट्री लिस्ट
- नीरज चोपड़ा (IND)
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड (POL)
- लुइज मौरिसियो डी सिल्वा (BRA)
- थॉमस रोहलर (GER)
- कर्टिस थॉम्पसन (USA)
- मार्टिन कोनेक्नी (POL)
- जूलियस येगो (KEN)
- रुमेश पथिरगे (SRI)
- सचिन यादव (IND)
- रोहित यादव (IND)
- साहिल सिलवाल (IND)
- यश वीर सिंह (IND)
IND vs ENG : 407 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, सिराज को 6 विकेट, भारत को पहली पारी में 180 रनों की बढ़त
एंडरसन और किशोर जेना नहीं लेंगे हिस्सा
दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस 2024 के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के 2023 एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता किशोर जेना शुरुआती एंट्री लिस्ट में शामिल थे, लेकिन चोट की वजह से उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। किशोर जेना तो टूर्नामेंट से ठीक पहले चोटिल हुए हैं और उनके स्थान पर यशवीर सिंह को एंट्री दी गई है।
https://fitsportsindia.com/sports/after-world-athletics-championship-silver-medalist-neeraj-chopra-wants-to-win-diamond-league-title/