नई दिल्ली। NC Classic 2025 : भारत के स्टार जेवलिन किशोर जेना टखने की चोट के कारण नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब भारतीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह को NC Classic 2025 एथलेटिक्स मीट की फाइनल एंट्री लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
दरअसल, 28 वर्षीय किशोर कुमार जेना को 5 जुलाई को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली पहली नीरज चोपड़ा क्लासिक में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, सचिन यादव और साहिल सिलवाल के साथ हिस्सा लेना था। लेकिन पता चला है कि जेना चोटिल हो गए हैं और उनके टखने में चोट है। इस कारण उन्हें NC Classic 2025 से हटना पड़ा है। आयोजकों ने 23 वर्षीय यशवीर सिंह को उनकी जगह शामिल करने की घोषणा की है।
Official Update:
Kishore Jena has been ruled out of the Neeraj Chopra Classic 2025 due to an ankle injury.
Yashvir Singh has been named as his replacement in the final lineup.#NeerajChopraClassic pic.twitter.com/oX3tUoB7Dl— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) June 30, 2025
नीरज के बाद सबसे बड़ा चेहरा
किशोर जेना को जेवलिन थ्रो में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के बाद सबसे बड़ा भारतीय चेहरा माना जाता है। दो साल पहले वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर जेना ने अपने शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी। उस साल उन्होंने पहली बार 80 मीटर से ज्यादा भाला फेंका और एशियन गेम्स में शानदार 87.54 मीटर की थ्रो की, जो आज भी भारत की ओर से दूसरी सबसे लंबी थ्रो है। इस रिकॉर्ड में सिर्फ नीरज चोपड़ा उनसे आगे हैं।
FIFA Club World Cup में बड़ा उलटफेर, अल हिलाल ने मैनचेस्टर सिटी को 4-3 से हराया
2024 के सीजन में रहे चोटिल
गत वर्ष किशोर जेना चोटों के कारण परेशान रहे। इंजरी का असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। पूरे वर्ष 2024 के सीजन में उन्होंने पांच बार प्रतिस्पर्धा की, लेकिन सिर्फ दो बार ही 80 मीटर का आंकड़ा पार कर सके। पेरिस 2024 ओलंपिक में भी वे क्वालिफिकेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए। इस सीजन में भी वे अब तक 80 मीटर पार नहीं कर पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.60 मीटर रहा, जो उन्होंने दोहा डायमंड लीग में किया था और वहां आठवें स्थान पर रहे।
⚠️ Asian Games silver medallist Kishore Jena has been ruled out of the upcoming javelin throw event in Bengaluru due to an ankle injury
Yashvir Singh will replace him in the event 🔀 pic.twitter.com/iV2vSo5Nks
— ESPN India (@ESPNIndia) June 30, 2025
जेना की जगह यशवीर टूर्नामेंट में शामिल
अब किशोर जेना की जगह यशवीर सिंह को NC Classic 2025 मीट में शामिल किया गया है। यशवीर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.57 मीटर है, जो उन्होंने इस साल कोरिया के गुमी शहर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया था, जहां वे पांचवें स्थान पर रहे। 23 साल के यशवीर अप्रैल में हुए फेडरेशन कप में उपविजेता रहे थे।
Wushu : 24वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता आज से, राजस्थान बॉयज-गर्ल्स टीमें हैदराबाद रवाना
NC Classic 2025 एंट्री लिस्ट
NC Classic 2025 में विश्व स्तर के एथलीट हिस्सा लेंगे। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट के तहत आता है, जो अब तक भारत में आयोजित होने वाली सबसे ऊंचे स्तर की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता है। इस एथलेटिक्स मीट में शामिल होने वाले प्रमुख एथलीट निम्न हैं-
- नीरज चोपड़ा (भारत)
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा)
- लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील)
- थॉमस रोहलर (जर्मनी)
- कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)
- मार्टिन कोनेक्नी (पोलैंड)
- जूलियस येगो (केन्या)
- रुमेश पथिरगे (श्रीलंका)
- सचिन यादव (भारत)
- रोहित यादव (भारत)
- साहिल सिलवाल (भारत)
- यशवीर सिंह (भारत)
NC Classic : नीरज चोपड़ा क्लासिक का नया शेड्यूल आया सामने, इस दिन होगा ये टूर्नामेंट
https://fitsportsindia.com/athletics/avinash-sable-breaks-national-record-in-paris-diamond-league-2024/