Doha Diamond League 2025 : पारुल चौधरी ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड; विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

97
Doha Diamond League 2025, Parul Chaudhary breaks national record; qualifies for World Championship, Latest Sports Update
Advertisement

दोहा। Doha Diamond League 2025 : भारत की स्टार धाविका पारुल चौधरी ने कतर के दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League 2025) में शानदार प्रदर्शन किया। पारुल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए अपने सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। पारुल ने 9.13.39 मिनट का समय निकालते हुए न सिर्फ छठा स्थान हासिल किया, बल्कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।

पारुल ने यह प्रदर्शन मुश्किल प्रतिस्पर्धा के बीच किया, जहाँ पेरिस 2024 की रजत पदक विजेता पेरुथ चेमुताई (युगांडा) उनसे एक स्थान नीचे रहीं। यह रेस पारुल चौधरी की 2025 सीज़न की पहली प्रतिस्पर्धी दौड़ थी।

Doha Diamond League में नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, अबकी बार किया ‘90 पार’!

🔥 पुराना रिकॉर्ड टूटा, नई उम्मीदें जगीं

पारुल ने अपने ही नाम दर्ज पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड (9:15.31 मिनट) को तोड़ते हुए यह नया कीर्तिमान रचा। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बुडापेस्ट में बनाया था।

RCB vs KKR: आज बारिश की आशंका के बीच प्लेऑफ की जंग, प्लेइंग XI पर टिकी निगाहें

🏁 रेस के टॉप 6 एथलीट और समय

स्थान एथलीट का नाम देश समय
1 फेथ चेरोटिक केन्या 9:05.08
2 विनफ्रेड यावी बहरीन 9:05.26
3 बियात्रिस चेबेट केन्या 9:07.58
4 मीन दाओ इथियोपिया 9:10.12
5 सेलेमा एयाले इथियोपिया 9:12.76
6 पारुल चौधरी भारत 9:13.39

 

Team India : इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए का ऐलानः अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तानी; करुण नायर की एंट्री

पुरुषों की 5000 मीटर रेस में नौवें स्थान पर रह गुलवीर

गुलवीर सिंह, जो एशियाई खेलों 2023 में 10000 मीटर के कांस्य पदक विजेता रह चुके हैं, उन्होंने Doha Diamond League 2025 में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। गुलवीर ने 13.24.32 सेकंड का समय निकालते हुए नौवां स्थान प्राप्त किया।

यह डायमंड लीग में उनकी पहली उपस्थिति थी, जो भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में उन्होंने बोस्टन में 12.59.77 सेकंड के समय के साथ 5000 मीटर का नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Share this…