Diamond League Final में फिर चूके नीरज चोपड़ा, करना पड़ा दूसरे स्थान से संतोष

567
Diamond League Neeraj Chopra finishes 2nd with throw of 85.01m at Zurich, latest sports update
Advertisement

ज्यूरिख। Diamond League Final: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने बीती रात शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके अपनी पहली ट्रॉफी जीती। चोपड़ा 84.35 मीटर के अपने शुरुआती प्रयास के बाद पांचवें राउंड तक तीसरे स्थान पर थे, लेकिन 85.01 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए, तथा उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट को पीछे छोड़ दिया, जो 84.95 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वेबर ने फेंका 91.56 मीटर का थ्रो

Paris Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम; पिछली हारों का बदला चुकता; हासिल किया खिताब

वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.57 मीटर का थ्रो फेंककर इस सीजन में दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ था। नीरज ने 84.35 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे थ्रो में 82.00 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन फाउल किए। 5 थ्रो के बाद नीरज तीसरे पायदान पर चल रहे थे। उन्होंने अपने अंतिम थ्रो में 85.01 मीटर की दूरी तय कर Diamond League Final में दूसरा स्थान हासिल किया।

Ball badminton : सीनियर स्टेट लेवल चैंपियनशिप के लिए जयपुर की टीम घोषित, अब्दुल अब्बास-चेल्सिया को कमान

लगातार तीसरी बार दूसरे स्थान पर रहे नीरज

तीन साल पहले ज्यूरिख में ही नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थीं, जिनमें से एक उन्होंने पहली बार हासिल की थी। नीरज 2022 में ज्यूरिख के लेट्जि़ग्रुंड स्टेडियम में Diamond League Final जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उसके बाद से, वह यूजीन 2023 और ब्रुसेल्स 2024 में दूसरे स्थान पर रहे थे। दूसरे स्थान पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘आज का दिन थोड़ा मुश्किल था। खेलों में हमेशा एक मुश्किल दिन होता है और आज मेरे लिए भी यह एक मुश्किल दिन था। लेकिन फिर भी मैं 85 मीटर थ्रो पर अपने आखिरी प्रयास में कामयाब रहा। लेकिन हां, आज टाइमिंग इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन मेरे पास विश्व चैंपियनशिप के लिए अभी भी तीन हफ्ते हैं।

Share this…