Athletics : सीनियर स्टेट एथलेटिक्स में जयपुर के शक्ति ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, लम्बी दूरी में चूरू का दबदबा

782
Athletics, Shakti singh of Jaipur won gold in shot put in Senior State Athletics, latest sports update
Advertisement

जयपुर। Athletics : अजमेर मे आयोजित की जा रही सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Senior State Athletics) में जयपुर के शक्ति सिंह ने 16.38 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा का खिताब जीता। महिला वर्ग में अलवर की कचनार चौधरी ने 14.98 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो में जयपुर के भानू शर्मा (52.27 मीटर) और उदयपुर की मुकेश कुमारी (49.98 मी.) ने गोल्ड मेडल जीते।

SCO vs NED: माइकल लेविट की तूफानी पारी, नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को 17 रन से हराया

राजस्थान एथलेटिक्स संघ के सचिव देवनारायण ने बताया कि लम्बी दूरी की दौड़ में चूरू के एथलीटों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में चूरू के धर्मेन्द्र और महिला वर्ग में निर्मला ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इनके अलावा चूरू के अतुल पूनिया ने पुरुषों की 3 हजार मीटर स्टीपलचेज तथा महिला वर्ग में प्रीति ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

IND vs ENG: हर्षित राणा की एंट्री पर गुस्साएं मुकेश कुमार, सोश्यल मीडिया पर निकाली भड़ास; लिखा-कर्म माफ नहीं करता!

पुरुष वर्ग के परिणाम

स्पर्धा स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक
10,000 मीटर दौड़ धर्मेन्द्र (चूरू) – 30:21.48 रामपाल (भरतपुर) – 30:23.63 कानाराम जाट (जयपुर) – 30:24.57
ट्रिपल जम्प अशोक कुमार (गंगानगर) – 15.39 मी. युवराज सिंह (अजमेर) – 15.34 मी. सोनू कुमार (चूरू) – 15.20 मी.
3000 मी. स्टीपलचेज अतुल पूनिया (चूरू) – 8:53.70 संजय कुमार (पाली) – 8:57.80 जुझार सिंह (जैसलमेर) – 9:00.18
शॉटपुट शक्ति सिंह (जयपुर) – 16.38 मी. सिद्धार्थ चौधरी (जयपुर) – 16.10 मी. अनिकेत (झुंझुनूं) – 15.47 मी.
1500 मीटर दौड़ सोनू (गंगानगर) – 3:46.07 ढोलाराम (जालोर) – 3:46.70 योगेश कुमार (चूरू) – 3:46.88
ऊंची कूद श्यामसुंदर (गंगानगर) – 2.07 मी. सुनील कुमार (बीकानेर) – 2.07 मी. सुशील (बीकानेर) – 1.95 मी.

महिला वर्ग के परिणाम

स्पर्धा स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक
10,000 मीटर दौड़ निर्मला (चूरू) – 37:10.30 सुशीला प्रजापत (नागौर) – 37:50.76 प्रियंका कुमावत (सीकर) – 40:24.22
ट्रिपल जम्प प्रीति (चूरू) – 12.52 मी. ममता पूनिया (चूरू) – 11.60 मी. अनामिका (गंगानगर) – 11.56 मी.
3000 मी. स्टीपलचेज निकिता (झुंझुनूं) – 10:45.87 आरती (हनुमानगढ़) – 11:16.12 पारु कुमारी (जोधपुर) – 11:34.01
1500 मीटर दौड़ महिमा चौधरी (कोटा) – 4:45.51 पूजा हरिजन (झालावाड़) – 4:46.62 रीना (गंगानगर) – 4:46.64
डिस्कस थ्रो मुकेश कुमारी (उदयपुर) – 49.98 मी. राजबाला सैनी (सीकर) – 46.80 मी. प्रमिला (कोटा) – 43.64 मी.
ऊंची कूद सारिका कुमावत (अजमेर) – 1.55 मी. शोभा गौवरिया (नागौर) – 1.45 मी.

Share this…