Athletics : बुडापेस्ट मीट में भारत के गुलवीर सिंह ने तोड़ा 3000 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड

599
Athletics, India's Gulveer Singh breaks 3000m national record in Budapest meet, latest Sports Update
Advertisement

बुडापेस्ट। Athletics : भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने मंगलवार को बुडापेस्ट में आयोजित ग्युलाई इस्तवान मेमोरियल हंगेरियन Athletics ग्रां प्री 2025 में पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किया।

27 वर्षीय गुलवीर ने वर्ल्ड Athletics कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट में हिस्सा लेते हुए 7 मिनट 34.49 सेकेंड का समय निकाला और पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने फरवरी में बोस्टन यूनिवर्सिटी मीट में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड (7.38.26 मिनट) को तीन सेकेंड से ज्यादा समय से पीछे छोड़ दिया।

शीर्ष तीन स्थान

  • पहला – केन्या के मैथ्यू किपसांग (7:33.23)

  • दूसरा – मैक्सिको के एडुआर्डो हेरेरा (7:33.58)

  • तीसरा – युगांडा के ऑस्कर चेलिमो (7:33.93)

दुनिया का 3000 मीटर का विश्व रिकॉर्ड 7:17.55 मिनट का है, जो नॉर्वे के दो बार के ओलंपिक चैंपियन जैकब इंगेब्रिग्त्सेन के नाम है। उन्होंने यह उपलब्धि अगस्त 2024 में हासिल की थी।

Asian Athletics Championships : गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, अपने नाम किया रिकॉर्डतोड़ दूसरा स्वर्ण

Shubman Gill को मिला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, चौथी बार रचा इतिहास

गुलवीर के नाम तीनों लंबी दूरी के नेशनल रिकॉर्ड

गुलवीर सिंह अब 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर तीनों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हैं।

  • फरवरी 2025 में, उन्होंने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी टेरियर डीएमआर चैलेंज में 5000 मीटर का समय 12:59.77 मिनट दर्ज कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। यह एशियाई शॉर्ट ट्रैक रिकॉर्ड भी है।

  • मार्च 2025 में, उन्होंने अमेरिका में हुए TEN 2025 मीट में 10000 मीटर में 27:00.22 मिनट का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

  • Asian Youth Games 2025 : भारतीय बॉयज और गर्ल्स वॉलीबॉल टीमों का ऐलान

पिछली उपलब्धियां

  • साल 2025 की शुरुआत में, गुलवीर ने Asian Athletics Chamoionship में 10000 मीटर दौड़ का मीट रिकॉर्ड (13:24.77 मिनट) बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • साल 2023 में, उन्होंने एशियन गेम्स में 10000 मीटर में अपने उस समय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (28:17.21 मिनट) के साथ कांस्य पदक हासिल किया था।

Share this…