Asian Games 2023: नीरज के बाद पुरुष टीम ने 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, महिलाओं को मिला रजत

0
246
Asian Games 2023 After Neeraj, men's team won gold in 4x400 meter relay, women got silver

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में भारतीय पुरुष टीम ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अनस मुहम्मद याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी ने इस इवेंट में 3:01.58 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

Asian Games 2023: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, सिल्वर भी भारत के नाम

महिलाओं ने जीता सिल्वर

Asian Games 2023 में भारतीय धावक विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने 4×400 मीटर महिला रिले में रजत पदक जीता। 2002 से एशियाड में भारतीय महिला टीम 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतते आ रही है। हालाँकि, भारतीय धावक टीम 4×400 मीटर रिले में 1982 के दिल्ली एशियाड के बाद से इस इवेंट में पदक जीत रही है।

Asian Games 2023: साबले-हरमिलन ने जीते सिल्वर, कुश्ती में आया कांस्य, अब तक भारत को 77 पदक

नीरज ने गोल्ड पर फेंका भाला

Asian Games 2023: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मैडल जीत लिया है। नीरज ने 88.88 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड अपने नाम किया। नीरज ने अपने गोल्ड का सफलतापूर्वक बचाव किया है। जकार्ता एशियन गेम्स में भी नीरज ने गोल्ड जीता था। इस इवेंट का रजत पदक भारत के ही किशोर कुमार जेना के नाम रहा। उन्होंने 86.77 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मैडल जीता।

Asian Games 2023: हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

Asian Games 2023 हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया को गोल्ड से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया। मैच के पहले क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी था और इस क्वार्टर में भारत के पास 3-0 की बढ़त हासिल थी। इस क्वार्टर के खेल पर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरूआती 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस बीच भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले ललित कुमार ने एक और गोल दाग दिया और भारत को अब 3-0 की बढ़त मिल गई थी।

Asian Games 2023: फाइनल में हारी लवलीना, रजत से करना पड़ा संतोष

फाइनल में हारी लवलीना, रजत से करना पड़ा संतोष

Asian Games 2023 में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन के रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, बाकी दोनों राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला आसानी से अपने नाम किया।

Asian Games 2023: तीरंदाजों ने दिलवाया भारत को 16वां गोल्ड, बैडमिंटन में सिंधु और प्रणय क्वार्टर फाइनल में

भारत के खाते में आए दो और ब्रॉन्ज

इससे पहले Asian Games 2023 में भारत के लिए एक कांस्य पदक बॉक्सिंग से भी आया जहां 54-57 किलो भारवर्ग में परवीन हुड्डा ने मेडल कब्जाया। हालांकि सेमीफाइनल में परवीन को चीनी मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्कवैश में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी ने मिक्स डबल मुकाबले में बॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में हालांकि भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here