Asian Athletics Championships : जेवलिन थ्रो में सचिन यादव भारत की नई सनसनी, रजत पदक जीता

1918
Advertisement

नई दिल्ली। Asian Athletics Championships : जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के बाद सचिन यादव भारत की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। 26वीं Asian Athletics Championships में सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सचिन ने 85.16 मीटर का थ्रो किया। जो उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन है। इस इवेंट का स्वर्ण पदक पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने जीता। अरशद ने 86.40 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था।

नदीम के प्रदर्शन के हिसाब से सचिन का प्रदर्शन और भी शानदार रहा। ओलंपिक चैंपियन से मुकाबला करते हुए भी सचिन जरा भी दबाव में दिखाई नहीं दिए और अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया। भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में सचिन ने पूरे दम-खम के साथ प्रदर्शन किया।

RCA में क्रिकेट से समझौता नहीं, आगामी टूर्नामेंट्स के लिए चयन समितियां घोषित

सचिन का पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.39 मीटर था। इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी प्रभावित किया तथा 82.57 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

पारुल दूसरे स्थान पर रहीं

Asian Athletics Championships में पारुल चौधरी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा रजत पदक जीता। 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीतने वाली पारूल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 15.33 सेकंड (15.15.33 सेकंड) का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।

Share this…