नई दिल्ली। Asian Athletics Championships 2025 में दूसरे दिन भारत के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। महिलाओं की 1500 मीटर रेस में पूजा ने दमदार फिनिश करते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि पुरुषों की 1500 मीटर रेस में यूनुस शाह ने आखिरी मोड़ पर पिछड़ने के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रूपल चौधरी ने तेज़ रफ्तार के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
इसके साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या अब 5 हो गई है। पहले दिन भारत ने एक स्वर्ण और एक कांस्य जीता था। आज दूसरे दिन दो रजत और एक कांस्य पदक जीते।
🚨 POOJA WINS 5TH MEDAL FOR INDIA 🥈
Pooja clinched Silver Medal in the Women’s 1500m Final at the Asian Athletics Championship! 🔥
Incredible acceleration by Pooja in the last 200m to clock 4:10.83, Well Done 🇮🇳❤️
A Gold Medal missed by a few milliseconds 💔 pic.twitter.com/5koCO30ReM
— The Khel India (@TheKhelIndia) May 28, 2025
Asian Athletics Championships 2025 : दूसरे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन
स्पर्धा | एथलीट का नाम | पदक |
---|---|---|
महिला 400 मीटर | रूपल चौधरी | रजत |
पुरुष 1500 मीटर | यूनुस शाह | कांस्य |
महिला 1500 मीटर | पूजा | रजत |
एथलेटिक्स में भारत को एक और सिल्वर मेडल
भारत की धाविका पूजा ने Asian Athletics Championships 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने चीन की ली चुनहुई को कड़ी चुनौती दी, लेकिन ली ने 4:10.58 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।
पूजा ने केवल कुछ अंशों के अंतर से पीछे रहते हुए 4:10.83 सेकंड में रेस पूरी की और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पदक हासिल किया। वहीं, भारत की एक और धाविका लीली ने 4:13.81 सेकंड का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहीं।
स्थान | एथलीट | देश | समय | पदक |
---|---|---|---|---|
1 | ली चुनहुई | चीन | 4:10.58 सेकंड | स्वर्ण |
2 | पूजा | भारत | 4:10.83 सेकंड | रजत |
4 | लीली | भारत | 4:13.81 सेकंड | कांस्य |
YOONUS SHAH WINS BRONZE IN MEN’S 1500M pic.twitter.com/UqF2MdEbPL
— The Khel India (@TheKhelIndia) May 28, 2025
Asian Athletics Championships 2025 में यूनुस शाह को ब्रॉन्ज मेडल
भारत के यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को गर्व का पल दिया। हालांकि रेस के अंतिम क्षणों में दो एथलीटों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया, फिर भी यूनुस ने 3:43.03 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
Asian Athletics Championships 2025 के इस इवेंट में जापान के काजुतो ईज़ावा ने 3:42.56 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया के जेयुंग ली ने 3:42.79 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता।
स्थान | एथलीट | देश | समय | पदक |
---|---|---|---|---|
1 | काजुतो ईज़ावा | जापान | 3:42.56 सेकंड | स्वर्ण |
2 | जेयुंग ली | दक्षिण कोरिया | 3:42.79 सेकंड | रजत |
3 | यूनुस शाह | भारत | 3:43.03 सेकंड | कांस्य |
RUPAL WINS SILVER FOR INDIA IN 400M 🥈 pic.twitter.com/Scusjb4A9u
— The Khel India (@TheKhelIndia) May 28, 2025
रूपल चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर मेडल
भारत की रूपल चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 52.68 सेकंड में रेस पूरी की और देश को एक और गौरवपूर्ण पदक दिलाया।
Asian Athletics Championships 2025 की इस स्पर्धा में जापान की नानाकु मात्सुमोतो ने 52.17 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज़्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा ने 52.79 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारत की एक और धाविका विध्या रामराज ने 53 सेकंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
IPL 2025 : लखनऊ पर स्लो ओवर रेट का 30 लाख रुपए का जुर्माना, तीसरी बार लगा फाइन
स्थान | एथलीट | देश | समय | पदक |
---|---|---|---|---|
1 | नानाकु मात्सुमोतो | जापान | 52.17 सेकंड | स्वर्ण |
2 | रूपल चौधरी | भारत | 52.68 सेकंड | रजत |
3 | जोनबीबी हुकमोवा | उज़्बेकिस्तान | 52.79 सेकंड | कांस्य |
5 | विध्या रामराज | भारत | 53.00 सेकंड | 5th |