Asian Athletics Championships : अविनाश साबले और ज्योति याराजी ने भारत को दिलाए स्वर्ण पदक

120
Asian Athletics Championships 2025 Avinash Sable, Jyothi Yarraji won gold medal, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Asian Athletics Championships 2025 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को गुमी (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) में चल रही इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए। इनमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल रहे।

ओलंपियन अविनाश साबले और ज्योति याराजी ने क्रमशः पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में भी पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

ENG vs WI: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बिना किसी शतक के ठोके 400 रन; दर्ज की बड़ी जीत

साबले ने 36 साल बाद भारत को दिलाया स्टीपलचेज़ में स्वर्ण

ओलंपियन अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 8:20.92 मिनट का समय लेकर सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहला स्थान हासिल किया।

यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि 1989 में दीना राम के बाद यह Asian Athletics Championships 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में भारत का पहला स्वर्ण है। जापान के युतारो नीनाए (8:24.41) ने रजत जबकि कतर के जकारिया इलाहलामी (8:27.12) ने कांस्य जीता।

GT vs MI: आज इतिहास बदलने का मौका, जो हारा वो ‘एलिमिनेट’; स्टार प्लेयर्स के बिना उतरेंगी दोनों टीमें

ज्योति याराजी ने खिताब का सफल बचाव कर रचा रिकॉर्ड

भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12.96 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह इस प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड भी है। याराजी ने इस स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और दो बार की चैंपियन बन गईं।

उनके पीछे जापान की युमी तनाका (13.07) और चीन की वू यानी (13.07) ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

महिला रिले टीम ने 12 साल बाद दिलाया स्वर्ण

भारतीय महिला टीम ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में 3:34.18 मिनट के सीजन बेस्ट समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। टीम में जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिथा और सुभा वेंकटेशन शामिल थीं।

यह इस स्पर्धा में भारत का 2013 के बाद पहला स्वर्ण है। पिछली बार पुणे में 2013 में भारत ने यह खिताब जीता था।

Share this…