अमलान बोरगोहेन बने सबसे तेज भारतीय, 100 मीटर रेस का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया

0
4454
Sprinter Amlan Borgohain becomes champion of 100 meter race, sets new national record

नई दिल्ली। Amlan Borgohain: भारतीय धावक अमलान बोरगोहेन (Amlan Borgohain) ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आयोजित इंटर-रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बोरगोहेन ने 10.25 सेकेंड के समय के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वर्ष 2016 में अमिय कुमार मलिक द्वारा बनाए गए 10.26 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को 0.01 सेकेंड के अंतर से तोड़ा। 100 मीटर की दौड़ में बोरगोहेन का पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10.34 सेकेंड का था।

Asia Cup 2022: जाइंट किलर बनी अफगानिस्तान, श्रीलंका के बाद बांग्लादेश को किया ढेर, सुपर 4 में एंट्री

हालांकि दुख की बात यह है कि नया नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद भी बोरगोहेन World Athletics Championship 2023 में जगह नहीं बना सके। दरअसल, बुडापेस्ट मीट के लिए 100 मीटर के लिए प्रवेश मानक 10.00 सेकेंड निर्धारित किया गया है। जबकि बोरगोहेन ने नया नेशनल रिकॉर्ड 10.25 सेकेंड का बनाया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के बाद अमलान बोरगोहेन का यह रिकॉर्ड आधिकारिक हो जाएगा।

India Vs Hong Kong: जीत के साथ एशिया कप के सुपर-4 का टिकट कटाना चाहेगी टीम इंडिया

असम के रहने वाले अमलान बोरगोहेन (Amlan Borgohain) 100 मीटर और 200 मीटर में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। अमलान बोरगोहेन के नाम 20.52 सेकेंड का 200 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड दर्ज है, जो इस साल उन्होंने अप्रैल में फेडरेशन कप में बनाया था।

Janaki Devi Ninja Academy की ओपनिंग कल, एक ही परिसर में मिलेंगी एक दर्जन से अधिक खेलों की सुविधाएं

कोच ने कहा- लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे बोरगोहेन

अमलान (Amlan Borgohain) के कोच जेम्स हिलियर ने मीडिया से बात करते हुए कहा “वह दो सप्ताह पहले ट्रेनिंग के दौरान बहुत अच्छा दौड़ रहा था। उसका पॉश्चर सबसे अच्छा लग रहा था। पिछले हफ्ते, हमने उसे 100 मीटर से अधिक के लिए टेस्ट किया था। उस प्रदर्शन को देखकर ही यह लगने लगा था इस बार नेशनल रिकॉर्ड खतरे में है और हुआ भी ऐसा ही। सीजन की अभी शुरुआत है। मेरा लक्ष्य उन्हें नेशनल गेम्स और ओपन नेशनल में शीर्ष पर पहुंचाने का होगा। मैं इस साल उनकी अधिकतम गति और उनके 100 मीटर के समय में भी सुधार करना चाहता था। इससे उनके 200 मीटर में भी सुधार होगा।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here