Asian Games 2023: हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

0
200
Asian Games 2023 indian men’s hockey tem enters in final after beating Korea by 5-3

नई दिल्ली। Asian Games 2023 हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया को गोल्ड से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया। मैच के पहले क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी था और इस क्वार्टर में भारत के पास 3-0 की बढ़त हासिल थी। इस क्वार्टर के खेल पर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरूआती 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस बीच भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले ललित कुमार ने एक और गोल दाग दिया और भारत को अब 3-0 की बढ़त मिल गई थी।

Asian Games 2023: अन्नू रानी ने जीता गोल्ड, भारत को 15वां स्वर्ण पदक

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से हुए एक-एक गोल

दूसरे क्वार्टर में कोरिया एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही और इसे गोल में भी तब्दील कर दिया। Asian Games 2023 सेमीफाइनल का यह अब मुकाबला 3-1 पर आ चुका था। लेकिन, कोरियाई खिलाड़ी अब लय पकड़ते दिख रहे थे और भारत के खिलाफ एक और गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। लेकिन भारतीय अटैक भी पूरे शबाब पर था और जल्दी ही स्कोर 4-2 कर दिया। दूसरे क्वार्टर के अंत तक भारत के पास दो गोल की बढ़त थी।

Asian Games 2023: फाइनल में हारी लवलीना, रजत से करना पड़ा संतोष

तीसरे क्वार्टर में रहा कोरिया का पलड़ा भारी

Asian Games 2023 के सेमीफाइनल के इस मैच में हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें अपना जोर लगाए हुए थे। भारत के पास गोल करने के कई मौके भी आए वो गोल में तब्दील नहीं हो सके। इसी जद्दोजहद के बीच कोरिया एक और पेनल्टी कॉर्नर लेने में सफल हुआ और इसे गोल में भी तब्दल कर दिया। भारत के पास अब सिर्फ एक गोल की बढ़त थी और स्कोर 4-3 हो गया था। इस क्वार्टर में भारत के खाते में एक भी गोल नहीं आया।

Asian Games 2023: तीरंदाजों ने दिलवाया भारत को 16वां गोल्ड, बैडमिंटन में सिंधु और प्रणय क्वार्टर फाइनल में

अभिषेक के गोल ने तय कर दी भारत की जीत

चौथे क्वार्टर में भारत ने शुरू से ही तेज खेल दिखाया। लगातार भारतीय खिलाड़ी कोरियाई गोल पोस्ट के आस-पास ही रहे। वहीं कोरिया का डिपेंस भी डटा हुआ था। इस बीच जरमनप्रीत सिंह को रेफरी ने कार्ड दिखा दिया और उन्हें डेढ़ मिनट के लिए बाहर जाना पड़ा। अब भारत एक कम खिलाड़ी के साथ खेल रहा था। लेकिन भारतीय खिलाडिय़ों का हौंसला कम नहीं हुआ और अभिषेक ने भारत के लिए पांचवा गोल दाग दिया। अब स्कोर 5-3 के साथ भारत के पक्ष में था। भारत ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा और Asian Games 2023 का मुकाबला अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here