Home Asian Games Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को...

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदकर अगले दौर में

0
Asian Games 2023 fabulous win for Indian women’s hockey team, defeated Singapore by 13-0 in pool-a match

बीजिंग। Asian Games 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिलाओं ने सिंगापुर को पूल-ए के पहले मैच में 13-0 के स्कोर से रौंदकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच में भारत के 10 खिलाड़ियों ने गोल दागे। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के सामने सिंगापुर की महिलाएं कहीं नहीं टिक सकी और उनका डिफेंस पूरी तरह लाचार नजर आया। इस मैच में भारत 21 पैनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा। भारत अब तक एशियन गेम्स में 5 स्वर्ण के साथ कुल 20 पदक जीत चुका है।

Asian Games 2023: महिला शूटर्स का डबल धमाका, एक ही इवेंट में कब्जाया स्वर्ण और कांस्य

मैच के शुरूआत से ही रहा भारतीय महिलाओं का दबदबा

पहले क्वार्टर में ही भारतीय महिलाओं ने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इन गोल्स में फील्ड गोल के अलावा पैनल्टी कॉर्नर भी शामिल रहे। पहले क्वार्टर में नवमीत ने दो गोल दागे। Asian Games 2023 के इस मैच के दूसरे क्वार्टर की शुरूआत भी भारत के पक्ष में रही और 6ठां गोल महज खेल शुरू होने के 10 सेकेंड में ही आ गया। गोल का आंकड़ा यहीं नहीं रुका और भारत ने पैनल्टी कॉर्नर से नेहा ने सातवां गोल्ड भी दाग दिया। भारत के लिए आठवां फील्ड गोल संगीता कुमारी ने दागा। इस क्वार्टर में भारत को काफी पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी गोल में परिवर्तित नहीं हो सका। इस तरह भारत ने हाफ टाइम तक सिंगापुर पर 8-0 की बढ़त बना चुका था।

Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

दूसरे हाफ में भी नाकाम रहा सिंगापुर का डिफेंस

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पैनल्टी कॉर्नर पाने में भी सफलता मिली लेकिन वे गोल में तब्दील नहीं हो सके। हालांकि इसके तुरंत बाद ही सलीमा ने फील्ड गोल दागकर स्कोर को 9-0 कर दिया। Asian Games 2023 के इस मैच का 17वां पैनल्टी कॉर्नर और फिर 18वां पैनल्टी कॉर्नर भारत को मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। लेकिन चौथे क्वार्टर की शुरूआत में ही भारत ने अपना दसवां गोल दाग दिया। इसके ठीक 3 मिनट बाद वंदना ने अपना पहला और भारत के लिए 11वां गोल दाग दिया। भारत के लिए 12वां गोल मोनिका ने दागा। इसके बाद 13वां गोल संगीता ने दागा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version