Home Asian Games Asian Games 2023: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, सिल्वर भी...

Asian Games 2023: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, सिल्वर भी भारत के नाम

0
Asian Games 2023 Day 11 Live Updates Golden boy Neeraj Chopra won gold in javelin throw

हांगझोऊ। Asian Games 2023: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मैडल जीत लिया है। नीरज ने 88.88 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड अपने नाम किया। नीरज ने अपने गोल्ड का सफलतापूर्वक बचाव किया है। जकार्ता एशियन गेम्स में भी नीरज ने गोल्ड जीता था। इस इवेंट का रजत पदक भारत के ही किशोर कुमार जेना के नाम रहा। उन्होंने 86.77 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मैडल जीता।

स्पर्धा की शुरुआत में हुई गड़बड़ी

Asian Games 2023 में इस स्पर्धा की शुरुआत में ही गड़बड़ी आ गई। सबसे पहले चीनी ताइपे के सुन चेंग चाओ थ्रो के लिए आए, लेकिन उनका थ्रो फाउल रहा। इसके बाद नीरज थ्रो के लिए आए। उन्होंने थ्रो किया, पर उनका स्कोर नहीं बताया गया। इसके बाद कुवैत के अब्दुलरहमान अलाजेमी ने भी थ्रो कर दिया और उनका स्कोर भी नहीं बताया गया। इसके बाद खेल को करीब 15 मिनट रोका गया। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दिए। किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ।

बैकग्राउंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोचों को उनके मोबाइल पर कुछ करते देखा गया। एशियाड अधिकारी एक-दूसरे के साथ और अब नीरज के साथ बातचीत करते रहे। थ्रो के बाद नीरज ने जैकेट पहन लिया था। नीरज इस तरह की गड़बड़ी से खुश नहीं दिखे। उनका पहला थ्रो तकरीबन 87 मीटर का था, जिसे रद्द कर दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नीरज को फिर से पहला थ्रो करना पड़ा।

हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

Asian Games 2023 हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया को गोल्ड से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया। मैच के पहले क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी था और इस क्वार्टर में भारत के पास 3-0 की बढ़त हासिल थी। इस क्वार्टर के खेल पर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरूआती 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस बीच भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले ललित कुमार ने एक और गोल दाग दिया और भारत को अब 3-0 की बढ़त मिल गई थी।

Asian Games 2023: 11वें दिन आज एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन, ये है भारत का शेड्यूल

फाइनल में हारी लवलीना, रजत से करना पड़ा संतोष

Asian Games 2023 में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन के रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, बाकी दोनों राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला आसानी से अपने नाम किया।

भारत के खाते में आए दो और ब्रॉन्ज

इससे पहले Asian Games 2023 में भारत के लिए एक कांस्य पदक बॉक्सिंग से भी आया जहां 54-57 किलो भारवर्ग में परवीन हुड्डा ने मेडल कब्जाया। हालांकि सेमीफाइनल में परवीन को चीनी मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्कवैश में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी ने मिक्स डबल मुकाबले में बॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में हालांकि भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

Asian Games 2023: भारत का 70वां मेडल एथलेटिक्स से आया, तीरंदाजी में भारतीय जोड़ी फाइनल में; कबड्डी में धमाल जारी

आज सुबह तीरंदाजी से आया था 16वां गोल्ड

Asian Games 2023 में आज भारत का 16वां गोल्ड तीरंदाजों की जोड़ी ने दिलवाया। तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स टीम के फाइनल में भारत ने कोरिया की जोड़ी को एक अंक की बढ़त से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 159-158 के अंतर से अपने नाम किया। फाइनल में ज्योति सुरेखा और ओजस देवतोले पहले 6 शॉट के बाद 60-59 से बढ़त बनाए हुए थे। 10 शॉट तक भारत की एक अंकों की बढ़त बनी हुई थी लेकिन ओजस एक शॉट 10 अंकों पर नहीं लगा सके और अब 119-119 अंकों की बराबरी पर आ गए थे। आखिरी एंड में कोरिया की जोड़ी एक अंक से चूक गए और उसके बाद भारत ने सटीक निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version