Asian Games 2023: शूटिंग से आया एक और रजत, स्कवैश में कांस्य से करना पड़ा संतोष; भारत के कुल 32 मेडल

0
101
Asian Games 2023 another medal from shooting, Aishwary Pratap Singh Tomar clinches silver, disappointment from squash team, lost semifinal match

बीजिंग। Asian Games 2023 में शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए आज एक और रजत एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता। पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल शूटिंग के फाइनल में एश्वर्य कुछ दशमलव अंकों के कारण स्वर्ण से चूक गए। तोमर 459.7 अंक ही अर्जित कर सके। हालांकि इस प्रतियोगिता में भारत को दो पदकों की उम्मीद थी। स्पर्धा के नीलिंग पोजिशन में 15 शॉट के बाद स्वपनिल सुरेश कुसाले तीसरे स्थान पर थे। जबकि एश्वर्य प्राप सिंह छठें स्थान पर थे। इसके बाद प्रोन पोजिशन में 30 शॉट के बाद स्वपनिल 310.8 अंकों के साथ पहले स्थान थे जबकि एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पांचवे स्थान पर आ गए थे।

स्टैंडिग पोजिशन में स्वपनिल ने गंवाई बढ़त

स्टैंडिंग पोजिशन में 35 शॉट के बाद स्वपनिल 361.6 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाए हुए थे जबकि तोमर भी सुधार करते हुए तीसरे स्थान पर आ गए थे। अब ऐलिमिनेशन दौर में स्वपनिल एक बुरा शॉट लगाकर चौथे स्थान पर खिसक गए और स्पर्धा से बाहर हो गए। इससे पहले स्कवैश में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में हार गई औश्र उसे कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब तक भारत Asian Games 2023 में 8 गोल्ड के साथ कुल 32 मेडल जीत चुका है।

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाका, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता 8वां स्वर्ण और 10वां रजत

भारतीय महिलाओं ने जीता था आठवां स्वर्ण

Asian Games 2023 की शूटिंग स्पर्धाओं में महिला शूटर्स का दबदबा जारी है। आज सुबह 10 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में दो भारतीय शूटर्स ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। फाइनल में पलक ने सटीक निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल जीता तो ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पलक 242.1 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि ईशा सिंह ने 239.7 अंकों के साथ दूसरार स्थान हांसिल किया। इसी के साथ भारत ने आज का दूसरा और Asian Games 2023 का आठवां स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

शुरू से ही दिखा भारतीय शूटर्स का दबदबा

Asian Games 2023 में 10 मीटर पिस्टल इवेंट की पहली सीरीज से ही भारतीय शूटर्स ईशा सिंह और पलक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर थीं। दूसरी सीरीज के बाद भी ईशा सिंह 100 अंकों के साथ पहला और पलक ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा। दोनों शूटर्स लगातार शीर्ष पर बनी रहीं लेकिन 19वें शॉट के बाद ईशा तो टॉप पर रहीं लेकिन पलक तीसरे स्थान पर खिसक गईं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की शूटर ने जगह बना ली थी। लेकिन, 22 शॉट के बाद पलक ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तानी शूटर को तीसरे स्थान पर धकेल दिया और सिल्वर मैडल अपने नाम किया।

Asian Games 2023: शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर के बाद टेनिस में भारत को एक और सिल्वर मिला

शूटिंग में ही भारत ने आज सुबह जीता था 7वां गोल्ड

Asian Games 2023 में शूटिंग स्पर्धाओं में आज फिर भारत के लिए पदकों की बरसात हुई। आज सुबह पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी इवेंट में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता वहीं महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला। 50 मीटर राइफल 3पी इवेंट में भारत के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वपनिल सुरेश कुशाले और अखिल श्योराण ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व रिकॉर्ड के लिए इस तिकड़ी ने 1769 का स्कोर किया। वहीं इस स्पर्धा का रजत चीन ने और कांस्य कोरिया ने जीता। भारत ने अब तक Asian Games 2023 में 7 स्वर्ण के साथ कुल 27 पदक हासिल कर लिए हैं।

Asian Games 2023: शूटिंग में विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता 7वां गोल्ड, लड़कियों को सिल्वर

10 मीटर पिस्टल में लड़कियों ने कब्जाया रजत

महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल में ईशा सिंह, दिव्या टीएस और पलक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। Asian Games 2023 के फाइनल में इस टीम ने पहली सीरीज में 287, दूसरी में 291, तीसरी में 286, चौथी में 293 और पांचवी और अंतिम सीरीज में 288 का स्कोर किया। इस तरह कुल 1731 अंकों के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। 10 मीटर पिस्टल की इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा जबकि कांस्य पदक चाईनीज ताइपेई के नाम रहा।

Asian Games 2023: ये है छठे दिन का शेड्यूल, टेनिस-शूटिंग में गोल्ड की आस

टेनिस में भारत ने जीता रजत

भारत ने Asian Games 2023 के पुरुष युगल (टेनिस) में रजत पदक जीता है। पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी के पास गोल्ड जीतने का मौका था लेकिन उन्हें फाइनल में 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस कारण उन्हें सिल्वर मैडल से ही संतोष करना पड़ा। साकेत और रामकुमार को चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने मिलकर सीधे सेटों में हरा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here