Tennis Premier league 2021: नीलामी में सबसे महंगे रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी

0
643

Tennis Premier league 2021: अंकिता रैना होंगी हैदराबाद का हिस्सा

मुंबई। टेनिस प्रीमियर लीग (Tennis Premier league 2021) का मैदान सजने लगा है। लीग के तीसरे संस्करण में इस बार भारत के कई नामचीन सितारे टेनिस कोर्ट पर खेलते दिखाई देंगे। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन हैं। मुंबई में हुए टेनिस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में रामकुमार को मुंबई लियोन आर्मी ने साढ़े चार लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई की इस टीम के मालिकों में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी लिएंडर पेस भी शामिल हैं। लीग की मौजूदा चैंपियन पुणे जैगुआर्स की टीम है। लीग की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

India vs England: श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड का हिस्सा होंगे। Tennis Premier league 2021 के ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने भांबरी को 4.20 लाख रूपए में अपने साथ जोड़ा है। भांबरी की दिल्ली ब्रिगेड में मनीष कुमार और पींगटार्न प्लिपुएश भी खेलते दिखाई देंगे। भारतीय टेनिस की युवा सनसनी प्रजनेश गुणेश्वरन को राजस्थान टाइगर्स ने 3 लाख 70 हजार रूपए में खरीदा। जबकि दिविज शरण को गुजरात पैंथर्स ने 4.10 हजार रूपए में अपने खेमे में शामिल किया।

ISSF Shooting World Cup: चिंकी ने जीता गोल्ड तो सरनोबत को सिल्वर मेडल

अंकिता रैना हैदराबाद स्ट्राइकर्स के साथ

भारत की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना भी Tennis Premier league 2021 का हिस्सा होंगी। रैना लीग में हैदराबाद स्ट्राइकर्स की टीम का हिस्सा होंगी। हैदराबाद ने अंकिता को 4.10 लाख रूपए में अपने साथ जोड़ा है। जबकि रूतुजा भोंसले पुणे जैगुआर्स का हिस्सा होंगी।

IPL 2021 : RCB का यह गेंदबाज भी नहीं खेल पाएगा IPL के शुरुआती मैच, जानिए क्यों

ये है लीग का फाॅर्मेट

Tennis Premier league 2021 में 8 टीमें शामिल होती हैं। हर टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। यह प्रतियोगिता राउंड रोबिन फाॅर्मेट पर आयोजित की जाती है। 2018 में इस लीग का पहला सीजन आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सत्र 2019 में हुआ। गत वर्ष कोरोना के कारण लीग का आयोजन नहीं हो सका था और इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here