IPL 2025 : पंजाब किंग्स को झटका, ये स्टार खिलाड़ी रहेगा शुरूआती मैचों से बाहर!

0
170
IPL 2025
Advertisement

नई दिल्ली। IPL 2025 की शुरुआत में चंद दिन शेष हैं। आगामी सत्र में पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। हालांकि, टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजामतुल्लाह उमरजई लीग से पहले टीम कैंप से नहीं जुड़ पाएंगे। इसके लिए उमरजई ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

IPL 2025 : उमरान मलिक बाहर, केकेआर को झटका, चेतन साकरिया टीम में शामिल

कब टीम से जुड़ेंगे उमरजई?

पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी सोमवार से आ रहे हैं लेकिन ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर उमरजई 20 मई को ही टीम से जुड़ पाएंगे। पंजाब किंग्स की टीम IPL 2025 का अपना पहला मैच 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, ’उमरजई घरेलू समस्या से घिरे हुए हैं। इस कारण उन्हें टीम से जुड़ने में कुछ समय लगेगा। हालांकि टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ी आज से पहुंचना शुरू हो गए हैं।’

IPL 2025 : Rajasthan Royals की नैया पार लगाएंगे टीम इंडिया के दिग्गज

नाथन एलिस CSK कैंप में नहीं हुए शामिल

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं जो अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा, रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे सहित अन्य सभी यहां पहुंच गए हैं। नाथन भी जल्द ही टीम में शामिल होंगे। निजी कारणों के चलते उन्हें टीम कैंप में आने में समय लगा है।

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ना नामुमकिन

IPL 2025 : शुभमन गिल गुजरात के खेमे में पहुंचे

वहीं, गुजरात टाइटंस में कप्तान शुभमन गिल रविवार रात टीम में शामिल हो गए, जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के आने का इंतजार है। एक सूत्र ने कहा, ग्लेन कल तक टीम से जुड़ जाएंगे। इस के साथ ही टीम ने आगामी आईपीएल सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुभमन गिल IPL 2025 के सबसे युवा कप्तान हैं।