U-19 World Cup 2022 : हरनूर सिंह ने ठोका शतक,  प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा 

0
368

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में इसी सप्ताह से अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup 2022) की शुरुआत होनी है। भारत को अपना पहला मैच 15 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा प्रैक्टिस मैच जीत लिया है। प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह रहे।  हरनूर ने नॉटआउट 100 रन बनाए और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 269 रनों का लक्ष्य एक विकेट खोकर ही हासिल कर ली।

Pro kabaddi League 2021-22 : पटना पायरेट्स ने यू मुंबा को रौंदा, गुजरात ने टाइन्स को दी करारी शिकस्त

हरनूर ने ठोका शतक 

U-19 World Cup 2022 के इस प्रैटिक्स मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान कूपर कोनोली के 117 रन की मदद से 49.2 ओवर में 268 रन बनाए। कोनोली ने अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े। हरनूर ने 16 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्हें शेख राशिद का अच्छा सहयोग मिला जिन्होंने 72 रन की पारी खेली। ये दोनों खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे और तब कप्तान यश धुल (नॉटआउट 50) ने टीम को 15 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य तक पहुंचाया।

Australian Open Qualifiers: दूसरे दौर में पहुंचे युकी, अब थॉमस मचाक से होगा सामना

U-19 World Cup 2022 में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से

U-19 World Cup 2022 टूर्नामेंट शुक्रवार को शुरू होगा जिसमें भारत का पहला मुकाबला शनिवार को साउथ अफ्रीका से होगा। अन्य मैचों में बांग्लादेश्, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस नियम से 155 रन से हराया। इंग्लैंड ने एक अन्य मैच में यूएई पर दो विकेट से जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने कनाडा को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस विश्वकप में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here