Football : जापान-ऑस्ट्रेलिया का ​विजय अभियान जारी

0
586
Football Japan-Australia winning campaign continues

Football विश्व कप 2022 एशियाई क्वालीफाईंग में विजय अभियान जारी

नई दिल्ली। जापान, ऑस्ट्रेलिया और सीरिया ने फुटबॉल (Football) विश्व कप 2022 के एशियाई क्वालीफाईंग में अपना विजय अभियान जारी रखा,  जबकि किर्गीस्तान को पूरा मैच गोलकीपर के बिना खेलना पड़ा। कोरोना महामारी की वजह से किर्गीस्तान के तीनों गोलकीपर क्वारैंटाइन पर हैं और उसे सोमवार को दूसरे दौर के क्वालीफायर में एक डिफेंडर को यह जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी।

44 साल की उम्र में Olympic में पदार्पण करेंगी सिनैड डाइवर

आइजर अखमातोव ने निभाई गोलकीपर की भूमिका

इस Football मैच में आइजर अखमातोव ने गोलकीपर की भूमिका निभाई, लेकिन वह फीफा रैंकिंग में 192वें नंबर पर काबिज मंगोलिया को 1-0 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए। मंगोलिया की यह आठ मैचों में दूसरी जीत है लेकिन वह ग्रुप में आखिरी स्थान पर है।

Cricket : श्रीलंका दौरे से पहले फिट हुआ ये भारतीय बल्लेबाज

ग्रुप में शीर्ष पर जापान

जापान ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। उसने ताजिकिस्तान को 4-1 से हराकर अपनी सातवीं जीत हासिल की। जापान पहले ही क्वालीफाईंग के तीसरे दौर में जगह सुरक्षित कर चुका है। जापान की तरफ से क्योगो फुरुहाशी, ताकुमी मिनामिनो, केंटो हाशिमोतो और हयाओ कवाडे ने गोल दागे। ताजिकिस्तान के लिए एहसोनी पनशांबे ने गोल किया। जापान ने इस तरह से 549 मिनट के बाद पहला गोल गंवाया। सीरिया ने शारजाह में गुआम को 3-0 से मात दी, जो ग्रुप ए में उसकी सातवीं जीत है। वह तीसरे दौर में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

Football : Sunil Chhetri ने लियोनेल मेसी को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया दर्ज की छठी जीत 

ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी में ताइवान को एक अन्य Football मैच में 5-1 से शिकस्त देकर छठी जीत दर्ज की है। वह जोर्डन से पांच अंक आगे है। चीन ग्रुप ए में फिलीपीन्स को 2-0 से शिकस्त के बावजूद दूसरा स्थान ही हासिल कर पाएगा। वह सीरिया से आठ अंक पीछे है।

ग्रुप ई में भारत ने दर्ज की पहली जीत

ईरान ने ग्रुप सी में बहरीन को 3-0 से पराजित किया और वह इराक से दो अंक पीछे है जिसने कंबोडिया को 4-1 से हराया। उज्बेकिस्तान ने ग्रुप डी में सिंगापुर को 5-0 से करारी शिकस्त दी जबकि भारत ने ग्रुप ई में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वियतनाम ने ग्रुप जी में इंडोनेशिया को 4-1 से हरा दिया। संयुक्त अरब अमीरात ने थाईलैंड को 3-1 से मात दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here