बैंकॉक। Thailand Open 2025 के मुख्य ड्रॉ की शुरूआत भारत के लिए निराशाजनक रही। स्टार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन पहले ही दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हालांकि 4,75,000 डॉलर इनामी के इस सुपर 500 टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।
Nhat Nguyen obviously the better player in todays match and books aa R16 spot after a hard fought win against Lakshya Sen, Meanwhile incosistency and loss of focus still continue to haunt Lakshya
18-21,21-9,17-21 pic.twitter.com/CoiL9cJuTz— Just Badminton (@BadmintonJust) May 14, 2025
तीन सेट चले मुकाबले में मिली लक्ष्य को शिकस्त
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को Thailand Open 2025 के पहले दौर में आयरलैंड के एन एंगुयेन के खिलाफ तीन गेमों के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यह रोमांचक मुकाबला एक घंटे 20 मिनट तक चला, जिसमें एंगुयेन ने सेन को 18-21, 21-9, 17-21 से पराजित किया। पहले गेम में पिछड़ने के बाद सेन ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम बड़ी आसानी से अपने नाम किया और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। हालांकि निर्णायक तीसरे गेम में एंगुयेन ने दमदार खेल दिखाते हुए सेन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
IPL 2025 : विदेशी खिलाड़ी गए तो BCCI ने बदल दिया IPL का ये नियम, फ्रेंचाइजी टीमों को राहत
Thailand Open 2025 : महिला सिंगल्स में भारतीय बेटियों का जलवा
महिला एकल वर्ग में भारत के लिए कुछ राहत की खबर रही। मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने पहले दौर के मुकाबले जीत लिए। तीनों ने कड़ी टक्कर वाले मुकाबलों में धैर्य और कौशल दिखाते हुए Thailand Open 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों को आगे के मुकाबलों में अच्छे नतीजों की उम्मीद बनी हुई है।
Thailand Open 2025 : महिला युगल में त्रीशा-गायत्री का शानदार प्रदर्शन
महिला युगल वर्ग में भारत की शीर्ष खिलाड़ी त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने थाईलैंड ओपन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज यह भारतीय जोड़ी मलेशिया की ओंग शी और सी टिंग की जोड़ी के खिलाफ पूरी तरह हावी रही। उन्होंने यह मुकाबला सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब इस भारतीय जोड़ी की अगली चुनौती जापान की रुइ हिरोकामी और सयाका होबारा के रूप में होगी।
🏸 Thailand Open 2025 : पहले दौर में अन्य मैचों के परिणाम
-
प्रियांशु राजावत पहले दौर में बाहर, इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 13-21, 21-17, 16-21 से पराजय।
-
मालविका बंसोड़ ने तुर्की की नेस्लिहान आरिन को 21-12, 13-21, 21-17 से हराया, अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त रतचानोक इंतानोन से।
-
आकर्षि कश्यप ने जापान की कोआरू सुगियामा को संघर्षपूर्ण मैच में 21-16, 20-22, 22-20 से हराया।
-
उन्नति हुड्डा ने थाईलैंड की थामोंवान एन को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया।
-
रक्षिता श्री संतोष रामराज को सिंगापुर की यिओ जिया मिन के हाथों 18-21, 7-21 से हार का सामना।
-
अनुपमा उपाध्याय को इंतानोन ने 11-21, 9-21 से सीधे गेमों में हराया।
-
महिला युगल में के. सेल्वम / एस. सिंघी की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर।
-
पुरुष युगल में पी. कृष्णमूर्ति रॉय / एस. प्रतीक के को भी पहले दौर में हार मिली।