Indian women’s hockey team की सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

787
Advertisement

Indian women’s hockey team पर कोरोना का साया 

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके प्रभाव से हॉकी का खेल भी अछूता नहीं रहा। टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए कैंप शुरु होने से पहले महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रानी रामपाल सहित सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा दो सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला हॉकी टीम का कैंप 25 अप्रैल से शुरु होना था।

IPL 2021: हमें घर लाने के लिए कीजिए चार्टर प्लेन का इंतजाम

एक सप्ताह के क्वारैंटाइन के बाद खिलाड़ी आए थे कैंप में 

कैंप में शामिल सभी 25 खिलाड़ी 10 दिन के ब्रेक के बाद एक फिर से कैंप के लिए आए थे। कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के तहत सभी खिलाड़ी एक सप्ताह के क्वारैंटाइन में रहे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना जांच की गई। जिसमें सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

DC vs RCB: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी आरसीबी

मेडिकल टीम की निगरानी में हैं खिलाड़ी 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला देवी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा वीडियो विशलेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के अधिकारियों के मुताबिक सभी साई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।

IPL 2021 खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बढ़ाया मदद का हाथ

महिला टीम ने किया था अर्जेंटीना का दौरा 

ओलिंपिक की तैयारी को ध्यान में रखते हुए Indian women’s hockey team ने जनवरी में अर्जेंटीना का दौरा किया था। वहां पर टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर, बी टीम और सीनियर टीम के खिलाफ सात मैच खेले थे। अर्जेंटीना टीम वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने तीन मैच ड्रॉ खेले, जबकि चार मैचों में उसे हार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं फरवरी में जर्मनी के दुसेलदोर्फ गई थी। भारतीय टीम ने जर्मनी के साथ चार मैच खेले थे।

तीसरी बार हासिल किया ओलंपिक का टिकट

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने तीसरी बार ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। वर्ष1980 में पहली बार महिला टीम ने मॉस्को ओंलिपक में शिरकत की थी। इसके 36 साल बाद 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई की। हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन सही नहीं रहा था। वहीं तीसरी बार टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय महिला टीम क्वॉलिफाई की है और पहली बार लगातार दो ओलिंपिक में भाग लेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here