International Hockey में भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh की बड़ी उपलब्धि

412
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीजेश ने भारत के लिए 250 हॉकी मैच पूरे कर लिए हैं। हॉकी इंडिया ने इस अवसर पर श्रीजेश को बधाई दी है। उन्होंने रविवार को भुवनेश्वर स्थित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में जारी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों वाले मुकाबले के दूसरे मैच में स्पेन से 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।

FIH Pro League : स्पेन ने भारत को 4-3 से हराया

PR Sreejesh ने 2006 में की थी अपने करियर की शुरुआत

PR Sreejesh ने ट्विटर पर इस खुशी को बयां करते हुए लिखा, ‘अपने जीवन के 250 दिन मैंने अपने देश के लिए हॉकी खेले…और मैंने इसे हासिल करने के लिए 7780 दिनों तक कड़ी ट्रेनिंग की। आपको सभी के सपोर्ट और विश्वास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक, श्रीजेश ने 2006 में श्रीलंका में दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

World Archery Para Championships : pooja jatyan ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

स्पेन ने भारत के साथ किया हिसाब चुकता 

भारत की मैच की बात करें तो विश्व की चौथी रैंकिंग की टीम भारत ने शनिवार को पहले चरण के मैच के आखिरी मिनट में गोल कर स्पेन को 5-4 से मात देकर रोमांचक जीत दर्ज की थी लेकिन रविवार को दुनिया की नौवें नंबर की टीम स्पेन ने अपने पेनल्टी कार्नर के सटीक इस्तेमाल से मेजबान टीम को पूरी तरह से पछाड़ दिया।

Team India की लगातार 11वीं जीत, दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

FIH Pro League में भारत की दूसरी हार 

FIH Pro League में यह भारत की दूसरी हार है। टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में फ्रांस ने 2-5 से हराया था। लीग में अपनी दूसरी हार दर्ज करने के बावजूद, भारत तालिका में छह मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने चार दर्ज की है। भारत का अगला मुकाबला यहां 12 और 13 मार्च को जर्मनी से होगा।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here